फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur : पुलिस के डर से चौथी मंजिल से कूदा युवक, सिर में चोट लगने से हुई मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Sun, 12 Jan 2025 08:41 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

ऑनलाइन ठगी के आरोप में संदिग्ध को पकड़ने गई पुलिस को देखकर युवक ने एक अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक के परिजनों ने पुलिस पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में ऑनलाइन ठगी के आरोप में संदिग्ध युवक को पकड़ने गई आसपुर पुलिस के डर से युवक उमरड़ा में एक अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से कूद गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने पुलिस पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई नहीं होने तक शव उठाने से इंकार कर दिया। मृतक के परिजन 50 लाख रुपये मुआवजा, एक परिजन को सरकारी नौकरी और आसपुर पुलिस पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रमेश पुत्र नाथूलाल पटेल उदयपुर में उमरड़ा स्थित शुभ शांति विहार अपार्टमेंट में रुका हुआ था। युवक पर आरोप था कि वह अपने साथियों के साथ  लोगों से ऑनलाइन ठगी करता है। आसपुर थाने में इस मामले में एक प्रकरण भी दर्ज हुआ था, जिसके आधार पर पुलिस ने लोकेशन ट्रेस करते हुए इस अपार्टमेंट में दबिश दी और तीन युवकों को पकड़ लिया लेकिन रमेश पुलिस के डर से बिल्डिंग की चौथी मंजिल से नीचे कूद गया, जिससे उसके सिर में चोट आने की वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गया और एक निजी चिकित्सालय में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

इधर सूचना पर अस्पताल में सैकड़ों की संख्या में एकत्र हुए मृतक के परिजनों और समाज के लोगों ने पुलिस पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक के छोटे भाई देविंग पटेल का कहना है कि मृतक रमेश गांव से खाटूश्यामजी के दर्शन करने के लिए निकला था। मित्रों के कहने पर रमेश उमरड़ा में कमरे पर रुका, जहां आसपुर पुलिस ने दबिश दी और रमेश के साथ मारपीट की, इसी दौरान रमेश चौथी मंजिल से नीचे गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई ने पुलिसकर्मी राजेन्द्रसिंह, गणपतदान, हेमेन्द्र सिंह, भव्यराज सिंह, कल्याणसिंह, सिद्धेश्वर भट्ट, मेघराज सिंह को तत्काल निलंबित करने की मांग की है, साथ ही मुआवजे में 50 लाख रुपए और परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने की मांग की है। परिजनों ने मांगें पूरी नहीं होने तक शव उठाने से इंकार कर दिया है। मामले में प्रशासनिक स्तर पर समझाइश का दौर जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें