घटना की जांच करने मौके पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
सायरा थाना के रावछ ग्राम पंचायत के मेर का खेत में गुरुवार को दर्दनाक हादसे में तीन मासूम बच्चिायों की मौत हो गई। नदी के किनारे बने बड़े से गड्ढे में एकत्रित पानी में डूबने से तीनों मामूमों की मौत हो गई। घटना के वक्त मासूमों के आसपास कोई नहीं था। वो नासमझी में खेलते हुए पानी के पास पहुंच गईं। गड्ढे की गहराई ज्यादा होने के चलते तीनों मासूम बच्चियां उसमें डूब गईं।
मृतक मासूमों में दो पुत्रियां मेर खेत निवासी ओम प्रकाश गरासिया की हैं। उनका नाम सविता कुमारी और रीना कुमारी बताया जा रहा है। वहीं, एक अन्य मासूम ओम प्रकाश की बहन की पुत्री जलन कुामर बताई जा रही है। तीनों मासूम बच्चियां अनजाने में पानी के पास चली गईं और डूबने से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों का पोस्टमार्टम करवाया। मासूम बच्चियों के शवों को परिजन को सुपुर्द कर दिया है।