फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur News: स्कूली छात्रों की कहासुनी ने लिया खतरनाक मोड़, चाकूबाजी में एक गंभीर, अब तक फरार है आरोपी

Fri, 28 Feb 2025 09:48 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

निम्बाहेड़ा में दो स्कूली छात्रों के बीच झगड़ा चाकूबाजी तक पहुंच गया, जिसमें एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे उदयपुर के श्री जी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित का कहना है कि उसका हमलावर के साथ पहले कोई विवाद नहीं था।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उदयपुर के लोग अभी देवराज हत्याकांड को भुला भी नहीं पाए थे कि एक बार फिर दो स्कूली छात्रों के बीच का झगड़ा चाकूबाजी तक पहुंच गया। इस घटना में घायल एक छात्र उदयपुर के श्री जी अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। हालांकि यह झगड़ा दो समुदायों के बच्चों के बीच नहीं था, इसलिए मामला सांप्रदायिक रूप नहीं ले पाया।

विज्ञापन


यह घटना निम्बाहेड़ा की है, जहां करीब सात दिन पहले दो दोस्तों के बीच आपसी कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया और एक छात्र ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। घायल छात्र को उदयपुर के श्री जी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

पीड़ित छात्र ने बताया कि वह और उसका दोस्त ट्यूशन से पहले एक दुकान पर चाय पी रहे थे, तभी उनके सहपाठी कुलदीप जाट ने पीछे से आकर चाकू दिखाया और अचानक उसके पेट और छाती पर हमला कर दिया। पीड़ित का कहना है कि इससे पहले उसका कुलदीप से कभी झगड़ा नहीं हुआ था और उसे अब तक यह समझ में नहीं आया कि कुलदीप ने उस पर हमला क्यों किया।
विज्ञापन


घायल छात्र के परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि घटना के सात दिन बाद भी पुलिस की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं और उसके पिता को भी केवल एक ही दिन में छोड़ दिया गया। परिजनों ने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई करने के आरोप लगाए हैं।

घटना के बाद से आरोपी फरार है और पीड़ित छात्र अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती है। परिजनों ने न्याय की गुहार लगाते हुए प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें