फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur: फतेहसागर झील में उतराता मिला महिला का शव, मॉर्निंग वॉक पर गए लोगों ने दी सूचना, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 25 Feb 2025 11:08 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

फतेहसागर झील में सोमवार सुबह एक युवती का शव तैरता हुआ मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मॉर्निंग वॉक पर गए लोगों ने झील में शव को देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर की फतेहसागर झील में सोमवार सुबह एक अज्ञात महिला का शव उतराता मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। सुबह मॉर्निंग वॉक पर गए स्थानीय लोगों ने जब झील में शव को पानी की सतह पर तैरते हुए देखा, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही अंबामाता थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

विज्ञापन


पुलिस ने तुरंत सिविल डिफेंस की टीम को बुलाया, जिसके बाद बड़ी मशक्कत के बाद महिला के शव को झील से बाहर निकाला गया। शव को अंबामाता थाना पुलिस को सौंप दिया गया, जिसके बाद घटना की जांच शुरू कर दी गई। युवती ने पीले रंग का कुर्ता और लाल रंग का पजामा पहन रखा था। शव को पहचान के लिए एमबी हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस उसकी शिनाख्त करने के लिए आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट्स की जांच कर रही है। इसके अलावा पुलिस ने आसपास के इलाकों में पूछताछ भी शुरू कर दी है ताकि महिला की पहचान की जा सके।
विज्ञापन


शुरुआती जांच में महिला के शव पर किसी भी तरह की चोट के निशान नहीं मिले हैं, लेकिन पुलिस इसे संदिग्ध मानते हुए हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार अभी यह कहना मुश्किल है कि यह हत्या है, आत्महत्या है या फिर कोई हादसा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें