फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur: चप्पू वाली नाव चलाकर पहुंचे मतदान केंद्र, एशिया की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील है जयसमंद

Fri, 26 Apr 2024 02:23 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

वोट डालने का ऐसा जुनून कि चप्पू वाली नाव चलाकर मतदाता मतदान केंद्र पहुंचे। बता दें कि जयसमंद एशिया की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील है।
विज्ञापन
मतदाता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उदयपुर में बांसवाड़ा मार्ग पर स्थित एशिया की सबसे बड़ी झील जयसमंद के आइलैंड्स यानी टापुओं पर रहने वाले आदिवासी मतदान के प्रति इतने उत्साहित दिखाई दिए कि शुक्रवार सुबह चप्पू से चलने वाली नावों में सवार होकर वोट डालने झील किनारे स्थित कस्बों में गए। इससे पूर्व हुए चुनावों में भी इसी तरह जान जोखिम में डाल कर मतदान करते आए हैं।

विज्ञापन


जयसमंद झील की विशालता की जानकारी उन्हीं लोगों को है, जिन्होंने अपनी आंखों से इसे देखा है। इस विशाल झील में आठ टापू यानी आइलैंड्स हैं। भटवाड़ा, भागल मगरी, बाबा मगरा, पुरोहितों का नामला, भैंसों का नामला आदि टापुओं पर आदिवासी अपने बच्चों के साथ रहते हैं। बच्चों को स्कूल जाने या किसी बिमार व्यक्ति को अस्पताल ले जाने के लिए चप्पू चलित नाव ही सहारा है। टापुओं पर निवास करने वाले आदिवासियों के लिए जयसमंद झील ही लाइफ लाइन है। इन टापूओं पर खेती करके पेट भरने योग्य अनाज, सब्जी उगाते हैं। मछ्ली पकड़ कर बेचना इनकी आमदनी का स्रोत है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें