फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur News: तस्करी पर पुलिस का भंडाफोड़, हाईवे पर दबिश में 427 ग्राम अवैध डोडा चूरा जब्त, ड्राइवर गिरफ्तार

Fri, 12 Sep 2025 11:01 AM IST
उदयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

गोगुंदा-पिंडवाड़ा हाईवे पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 427.632 ग्राम अवैध डोडा चूरा जब्त किया है। आरोपी ने इसे ट्रक के पीछे लगे बॉडी कंटेनर में छुपाया था।
विज्ञापन
मेवाड़ से मारवाड़ तस्करी के लिए गोगुन्दा- पिंडवाड़ा हाईवे को तस्करों का रास्ता माना जाता है।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उदयपुर की गोगुंदा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 427.632 ग्राम डोडा चूरा जब्त किया है। पुलिस ने मौके से ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर ट्रक को भी जब्त कर लिया।

विज्ञापन


गोगुंदा थानाधिकारी श्याम सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई डीएसपी सूर्यवीर सिंह के नेतृत्व में गोगुंदा-पिंडवाड़ा हाईवे पर की गई। पुलिस ने संदिग्ध ट्रक को रोककर जांच शुरू की। प्रारंभिक पूछताछ में ट्रक चालक संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इस पर वाहन की गहन तलाशी ली गई।

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: धौलपुर रिश्वतकांड की आंच दौसा तक, नगर परिषद कमिश्नर के आवास पर एसीबी की छापेमारी; मचा हड़कंप
विज्ञापन


तलाशी के दौरान पुलिस को ट्रक के पीछे लगे बंद बॉडी कंटेनर में एक अलग ढांचा दिखाई दिया। यह ढांचा आगे के हिस्से में करीब तीन से चार फीट ऊंचा बनाया गया था। इसमें छिपाकर 24 प्लास्टिक के कट्टे रखे हुए थे। जब इन्हें खोला गया तो सभी में अवैध अफीम डोडा चूरा भरा मिला, जिसका कुल वजन 427.632 ग्राम निकला।
विज्ञापन


थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी ट्रक ड्राइवर राजेश कुमार पुत्र हेराराम निवासी बाड़मेर को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पूछताछ में यह पता लगाया जा रहा है कि वह डोडा चूरा कहां से लेकर आया और कहां पहुंचाने जा रहा था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें