फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banswara News: माही नदी में मिला मोटागांव के लापता व्यापारी का शव, दूसरे की तलाश में जुटी पुलिस

Fri, 12 Sep 2025 10:23 AM IST
बांसवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा

सार

मोटागांव से लापता दो व्यापारियों में से एक का शव डूंगरपुर जिले के भीलूड़ा के पास माही नदी में मिला। शव की पहचान सुरेश सोनी के रूप में हुई है। दूसरा व्यापारी अब भी लापता है।
विज्ञापन
बांसवाड़ा के मोटागांव से लापता व्यापारी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के मोटागांव से सोमवार से लापता दो व्यापारियों में से एक का शव गुरुवार को डूंगरपुर जिले के भीलूड़ा के पास माही नदी में मिला। शव को सागवाड़ा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस दूसरे व्यापारी की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. राजेश भारद्वाज ने बताया कि मृतक सुरेश सोनी और हर्षित सेवक पड़ोसी थे। सुरेश परचूनी की दुकान और हर्षित ई-मित्र कियोस्क चलाता था। दोनों सोमवार को दोपहर कार से घर से निकले थे और इसके बाद लापता हो गए। शुरुआती शाम तक वे अपने परिजनों से संपर्क में थे लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ होने के बाद परिजनों की चिंता बढ़ गई। दोनों की गुमशुदगी की रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस और परिजन तलाश में जुटे। मोबाइल लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बावजूद कोई सुराग नहीं मिला।

ये भी पढ़ें: Balotra News: आधार कार्ड का दुरुपयोग कर निकाले फर्जी सिम, ब्लैक में बेचे; तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को डूंगरपुर के सागवाड़ा थाना क्षेत्र के भीलूड़ा गांव के फलातेड़ शिव मंदिर के पास बहने वाली माही नदी में सुरेश का शव मिला। शव दो-तीन दिन पुराना था और पानी में रहने के कारण फूल गया था। पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाकर सागवाड़ा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने डीएनए सैंपल की भी मांग की है, ताकि पहचान पूरी तरह सुनिश्चित हो सके। पुलिस अब हर्षित सेवक की तलाश में जुटी हुई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें