उदयपुर एसपी विकास शर्मा ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर किशन मेनारिया और उसके साथी हिस्ट्रीशीटर दीपक मेनारिया को कुछ समय पहले सुखेर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था। दोनों को पुलिस ने राजसमंद जिले के केलवा थाना क्षेत्र से अपहरण के मामले में अवैध हथियार समेत अन्य मामलों के तहत पकड़ा था।
उदयपुर के हिस्ट्रीशीटर किशन मेनारिया के हाईवे नंबर 8 स्थित रेस्टोरेंट के अवैध हिस्से पर पुलिस और एनएचएआई अवैध अतिक्रमण वाले हिस्से को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया।
यह है पूरा मामला
विज्ञापन
उदयपुर एसपी विकास शर्मा ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर किशन मेनारिया और उसके साथी हिस्ट्रीशीटर दीपक मेनारिया को कुछ समय पहले सुखेर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था। दोनों को पुलिस ने राजसमंद जिले के केलवा थाना क्षेत्र से अपहरण के मामले में अवैध हथियार समेत अन्य मामलों के तहत पकड़ा था। कार्रवाई के दौरान बदमाशों और सुखेर पुलिस के बीच फायरिंग भी हुई थी। दोनों हिस्ट्रीशीटर अभी राजसमंद जेल में बंद हैं
NH 8 पर कब्जा करके कृष्णा रेस्टोरेंट नाम से ढाबा बना रखा था
एसपी शर्मा ने बताया कि जिले में हिस्ट्रीशीटर, हार्डकोर, बदमाशों की अवैध प्रॉपर्टी और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। सुखेर थाना प्रभारी संजय शर्मा को सूचना मिली कि हिस्ट्रीशीटर किशन मेनारिया और उसके परिजनों ने हाईवे नंबर-8 के कुछ हिस्से पर अतिक्रमण कर लिया था। आरोपी ने कृष्णा रेस्टोरेंट नाम से ढाबा बना रखा है। एनएचएआई के साथ नाप करवाने के लिए एसएचओ संजय शर्मा अपनी टीम के साथ होटल के पास पहुंचे। उन्होंने किशन मेनारिया के रेस्टोरेंट के अवैध अतिक्रमण वाले हिस्से को जेसीबी से ध्वस्त करवा दिया।