फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: मेरी बेटी मर गई, गैर जाति के लड़के से शादी कर युवती ने माता-पिता को नहीं पहचाना तो छपवाया शोक संदेश

Thu, 23 May 2024 12:58 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

उदयपुर में रहने वाली एक युवती ने घर से भागकर गैर जाति के प्रेमी के साथ शादी कर ली। युवती थाने आई तो उसने अपने माता-पिता को ही पहचानने से इनकार कर दिया। इससे आहत परिजनों ने जिंदा बेटी को मृत घोषित कर मृत्यु भोज कर दिया।   
विज्ञापन
युवती ने घर से भागकर गैर जाति के प्रेमी से की शादी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के उदयपुर में एक पिता ने जिंदा बेटी की तेरहवीं कर दी। उसने मुंडन करवाया और शोक पत्रिका छपवाकर लोगों को मृत्यु भोज के लिए आमंत्रित किया। पिता ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि उसकी बेटी ने गैर जाति के लड़के से कोर्ट मैरिज कर ली थी। लेकिन, हैरानी की बात यह है कि जब बेटी माता के सामने पहुंची तो उसने उन्हें पहचानने से इनकार कर दिया। इससे आहत होकर पिता ने यह कदम उठाया।     

विज्ञापन

 
सबसे पहले जानिए क्या है मामला? 
जानकारी के अनुसार उदयपुर के सायरा इलाके में रहने वाली 19 साल की युवती 10 मार्च को अपने घर से लापता हो गई। परिजनों ने उसे तलाश किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने थाने में बेटी के लातपा होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने युवती को तलाश किया तब वो गांव के ही एक युवक से शादी कर चुकी थी। पुलिस ने दोनों को थाने में हाजिर होने के निर्देश दिए। बीती 14 अप्रैल को युवक युवती को लेकर थाने आया। युवती के माता-पिता को भी थाने बुलाया गया। इस दौरान युवती ने अपने माता-पिता को पहचानने से से इनकार कर दिया और अपने पति के साथ ही रहने की बात कही। इससे माता-पिता आहत हो गए। इसके बाद युवती अपने पति के साथ सूरत वापस लौट गई, और उसके माता पिता ने उसे अपने लिए मरा मान लिया।          

पिता ने छपवाया शोक पत्र, मुंडन करवाया और दिया मृत्यु भोज
युवती के नहीं पहचानने और गैर जाति के लड़के से शादी करने पर उसके माता-पिता और परिजनों ने उसे मरा घोषित कर दिया। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पिता ने कहा कि बेटी ने हमें पहचानने से इनकार कर दिया तो वो हमारे मर गई। उसकी इस हरकत से पूरा परिवार दुखी है और सब टूट चुके हैं। हमने उसे मरा मान लिया है। शोक संदेश छपवाकर उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने मुंडन करवाया और शोक संदेश रिश्तेदारों, गांव और समाज के लोगों में बांटकर मृत्यु भोज भी करवा दिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें