फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur News: विक्रम भट्ट और पत्नी श्वेतांबरी को लेकर उदयपुर पहुंची पुलिस, आज कोर्ट में होगा फैसला

Tue, 09 Dec 2025 07:50 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

फिल्म डायरेक्टर विक्रम भट्ट और श्वेतांबरी भट्ट को कोर्ट में पेश करने के लिए पुलिस ने आज दोपहर तक का रिमांड लिया है। 30 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस कल देर शाम दोनों को लेकर उदयपुर पहुंची।
विज्ञापन
30 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में आज कोर्ट में पेशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म डायरेक्टर विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेताम्बरी भट्ट को उदयपुर पुलिस मुंबई से गिरफ्तार करके उदयपुर ले आई है। भट्ट पर 30 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है, जिस पर उन्हें गिरफ्तार कर उदयपुर लाया गया है। पुलिस ने दोनों का आज दोपहर तक का ट्रांजिट रिमांड लिया है और आज उनकी उदयपुर कोर्ट में पेश होगी।

विज्ञापन


मामले में जांच अधिकारी डीएसपी छगन पुरोहित के नेतृत्व में की जा रही है। पुलिस की टीम दोनों आरोपियों को मुंबई से गिरफ्तार कर सोमवार देर शाम उदयपुर पहुंची। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि इंदिरा ग्रुप ऑफ कंपनीज के डायरेक्टर डॉ. अजय मुर्डिया के साथ 30 करोड़ की धोखाधड़ी के गंभीर आरोपों को लेकर विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी को हिरासत में लिया गया है। मामले से संबंधित दो आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस टीम के साथ उदयपुर पहुंचे विक्रम भट्ट और श्वेताम्बरी भट्ट मीडिया से अपना चेहरा छुपाते हुए नजर आए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan News: अब घर बैठे प्रॉपर्टी रजिस्ट्री महंगी, सरकार ने नई शुल्क दरें लागू कीं; फीस 20 गुना तक बढ़ी

डीएसपी छगन पुरोहित ने बताया कि हम दोनों आरोपियों को मुंबई से गिरफ्तार कर उदयपुर लेकर आए हैं। कल सुबह इन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अब दस्तावेजी साक्ष्यों और वित्तीय लेनदेन की गहन जांच में जुट गई है।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें