फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur News: अंग्रेजों के जमाने में चली उदयपुर-जोधपुर हेरिटेज ट्रेन ने मेवाड़ को कहा अलविदा, जानें नया प्लान

Sat, 27 Apr 2024 09:24 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

अब हर साल बारिश के मौसम में गौरम घाट, जोग मंडी, रावली टॉडगढ़, फुलाद के मनमोहक नजारे देखने का मेवाड़ वासियों का सपना अधूरा रह जाएगा। नए प्लान के मुताबिक अब यह ट्रेन मावली मारवाड़ के बीच न चलकर गोरमघाट से मारवाड़ जंक्शन तक चलेगी।
विज्ञापन
उदयपुर-जोधपुर हेरिटेज ट्रेन का मेवाड़ में अखिरी सफर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश आजाद होने से 14 वर्ष पहले चलाई गई उदयपुर-जोधपुर हेरिटेज ट्रेन शुक्रवार को अपना आखिरी फेरा पूरा कर मेवाड़ से अलविदा हो गई। रियासत काल में यह ट्रेन मेवाड़ और मारवाड़ के बीच सेतु की भूमिका अदा करती थी।

विज्ञापन


नए प्लान के मुताबिक अब यह ट्रेन मावली मारवाड़ के बीच न चलकर गोरमघाट से मारवाड़ जंक्शन तक चलेगी। अब हर साल बारिश के मौसम में गौरम घाट, जोग मंडी, रावली टॉडगढ़, फुलाद के मनमोहक नजारे देखने का मेवाड़ वासियों का सपना अधूरा रह जाएगा। 

मालूम हो कि खामली घाट से गोरम घाट होकर फुलाद तक अरावली पर्वतमाला के बीच आने जाने का जरिया सिर्फ ट्रेन है। कुदरत की इस अनमोल विरासत को बचाने के लिए अंग्रेजी हुकूमत और उसके बाद बनी राजस्थान सरकार ने सड़क मार्ग बनने की जुर्रत नहीं की, लेकिन अब तेज रफ्तार से चलने वाली दुनिया को विरासत संरक्षण के बजाय बुलेट ट्रेन की जरूरत है। लिहाजा मावली से खामलीघाट तक बड़ी लाइन आमान परिवर्तन की योजना के मद्देनजर मीटर गेज की इस ट्रेन का संचालन बंद कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें