फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur News: नाचते-गाते जगन्नाथ मंदिर पहुंचा किन्नर समुदाय, सवा किलो चांदी का छत्र चढ़ाकर मनोरथ पूरा किया

Mon, 27 May 2024 12:28 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

मेवाड़ और मालवा अंचल के किन्नरों ने आज ज्येष्ठ मास की द्वितीया पर भगवान जगन्नाथ के मंदिर में चांदी का छत्र चढ़ाया। इस भीषण गर्मी में दो किमी पैदल चलकर शहर के जगदीश चौक स्थित भगवान जगन्नाथ के मंदिर पहुंचे किन्नरों ने भगवान को सवा किलो चांदी से बना छत्र चढ़ाकर मनोरथ पूरा किया।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज सवेरे मेवाड़ व मालवा अंचलों के किन्नर समुदाय ने भगवान जगन्नाथ के मंदिर में सवा किलो वजनी चांदी का छतर चढ़ाकर अपना मनोरथ पूर्ण किया। शहर के जगदीश चौक स्थित भगवान जगन्नाथ के ऐतिहासिक मंदिर पहुंचने के लिए किन्नरों ने भीषण गर्मी में 2 किलोमीटर लंबा मार्ग पैदल तय किया। 

विज्ञापन


इस अवसर पर धार्मिक परिवेश में सराबोर किन्नर राजस्थानी परिधानों में भक्ति गीत गाते हुए शोभायात्रा में चल रहे थे। करीब 51 सीढियां चढ़ कर मंदिर पहुंचने के बाद मंदिर के गर्भगृह में एक घंटे तक नृत्य करके समुदाय के लोगों ने भगवान की प्रतिमा पर छत्र अर्पित किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें