फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur News: निधि पंचाल दहेज हत्या केस, कोर्ट ने मृतका के पति, सास, ससुर को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा

Tue, 02 Jul 2024 10:49 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

निधि के पिता यश पंचाल ने इन तीनों के अलावा निधि की ननद जानवी, तन्वी और एक अन्य महिला लीला देवी को भी आरोपी बनाया था। पुलिस नामजद तीन जनों के खिलाफ भी छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
दहेज हत्या के आराेपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चर्चित निधि पंचाल दहेज हत्या मामले में गिरफ्तार किए गए पति, सास, ससुर को डूंगरपुर जिला न्यायालय ने मंगलवार को न्यायिक हिरासत के अंतर्गत जेल भेजने का आदेश दिया। 

विज्ञापन


दहेज की भूख पूरी न करने और बेटा पैदा करने के बजाय बेटी को जन्म देने पर ससुराल में निधि पंचाल की हत्या कर दी गई थी। उदयपुर की बेटी निधि पंचाल की हत्या के आरोप में डूंगरपुर सदर थाना पुलिस ने पति, सास, ससुर को गिरफ्तार किया था। डूंगरपुर जिला न्यायालय ने मंगलवार को न्यायिक हिरासत के अंतर्गत जेल भेजने का आदेश दिया। 

पुलिस ने दिवंगत निधि के पति निशांत पंचाल, ससुर प्रकाश पंचाल और सास इंदिरा पंचाल को सोमवार रात दहेज उत्पीड़न की धारा 498 ए तथा दहेज हत्या की धारा 304 के तहत गिरफ्तार किया था। निधि के पिता यश पंचाल ने इन तीनों के अलावा निधि की ननद जानवी, तन्वी और एक अन्य महिला लीला देवी को भी आरोपी बनाया था। पुलिस नामजद तीन जनों के खिलाफ भी छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि 24 जून को निधि को नाजुक हालत में डूंगरपुर जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर शव मोर्चरी में रखा दिया था। निधि के ससुराल पक्ष के बजाय किसी पड़ौसी ने उसके उदयपुर निवासी पिता को निधि की हालत गंभीर होने की सूचना दी। माता पिता और कुछ अन्य पीहर वाले डूंगरपुर अस्पताल गए तो निधि की लाश मोर्चरी में मिली। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करा निधि का शव उदयपुर लाया गया। उसकी अंतिम क्रिया उदयपुर में हुई।

निधि की मौत से उदयपुर, डूंगरपुर का मालवीय लोहार समाज में आक्रोश था। उदयपुर और डूंगरपुर जिला कलेक्टरी पर प्रदर्शन हुए। पीहर पक्ष के लोगों ने डूंगरपुर स्थित प्रतापनगर कॉलोनी निवासी प्रकाश पांचाल के घर के बाहर आयल पेण्ट से हत्यारों का घर लिख दिया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें