फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur: सीमेंट फैक्ट्री में दौ सौ फीट ऊंचे बॉयलर से गिरकर युवक की मौत, काम करते हुए संतुलन बिगड़ने हुआ हादसा

Tue, 02 Jul 2024 08:51 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

सीमेंट की कम्पनी में के खिलाफ परिजनों ने रोष जताते हुए मुआवजे की मांग की। गुस्साए परिजन और ग्रामीण दो घंटे तक कम्पनी से मुआवजा राशि लेने की मांग पर अड़े रहे। सहमति के बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
सीमेंट फैक्ट्री का बॉयलर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उदयपुर के डबोक थाना क्षेत्र में उदयपुर सीमेंट वर्क्स लिमिटेड में करीब दो सौ फीट ऊंचे बॉयलर से गिरने के बाद एक मजदूर की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार काम के दौरान 20 वर्षीय मृतक गजेंद्र गमेती निवासी मेड़ता बॉयलर पर चढ़ा था। तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और वो दौ सौ फीट नीचे आ गिरा। मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर डबोक थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को सरकारी एमबी हॉस्पिटल मोर्चरी में रखवाया। वहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। 

गुस्साए परिजन और ग्रामीण कम्पनी से मुआवजा राशि लेने की मांग पर अड़ गए। करीब एक घंटे तक ग्रामीणों का विरोध जारी रहा। फिर पुलिस की समझाइश के बाद मुआवजा दिए जाने पर सहमति बनी। उसके बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें