फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur News: '19 और 26 अप्रैल देश के नवनिर्माण का दिन', उदयपुर में बोले प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी

Thu, 28 Mar 2024 08:30 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने उदयपुर में लोकसभा प्रत्याशी मन्नालाल रावत की नामांकन सभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर विश्वास के चलते विपक्ष के बडे़ नेताओं ने हाथ खडे़ कर लिए हैं। जिन्हें टिकट मिला वे भी छोड़ भागे हैं।
विज्ञापन
उदयपुर में सीपी जोशी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने गुरुवार को उदयपुर में लोकसभा प्रत्याशी मन्नालाल रावत की नामांकन रैली में पहुंचकर विशाल जनसभा को संबोधित किया और अपने लोकसभा क्षेत्र चित्तौड़गढ़ की प्रतापगढ़ विधानसभा में सिद्धपुरा, बोरी, सेमलोपुर, पानमोड़ी, कामरिया, गादोला, पिल्लु, मगरोड़ा, डाबडा, कल्याणपुरा, घोटारसी, कुनी, मचलाना, बसेरा, बरोठा, असावता, बजंरगढ़, अवलेश्वर और बराड़ आदि स्थानों पर जनसंपर्क कर राष्ट्रहित में भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

विज्ञापन


दस साल शासक की तरह नहीं सेवक की तरह किया काम
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि मोदी लहर के चलते विपक्ष के बड़े नेताओं ने पहले ही अपने हाथ खड़े कर दिए हैं। जिन्हें टिकट मिला उन्होंने भी हाथ जोड़कर टिकट छोड़ा। ऐसा इसलिए हो रहा है, क्योंकि देश की जनता को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी पर भरोसा है। ये अटूट विश्वास इसलिए हुआ क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले दस सालों में शासक की तरह नहीं सेवक की तरह काम किया। देश को परिवार मानकर मां भारती का गौरव बढ़ाने के लिए अपना क्षण क्षण लगा दिया और जो कहा वो किया। पहले परिवारवाद था अब लोकतंत्र है, पहले निराशा थी अब आशा है, पहले तुष्टिकरण था अब संतुष्टिकरण है, पहले जहां राजपथ था अब कर्तव्य पथ है। विधानसभा चुनाव में भी मोदी गारंटी चली तो लोकसभा चुनाव में भी जनता प्रदेश की सभी सीटों पर कमल खिलाने को आतुर है। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि पहले की सरकारों के पचास साल पर भाजपा की मोदी सरकार के दस साल भारी है। इन दस सालों में दुनिया ने भारत की ताकत और तिरंगे की शान को बढ़ते देखा। पहले हम दुनिया का अनुसरण करते थे आज दुनिया भारत का अनुसरण करती है, रूस यूक्रेन यु़द्ध के दौरान भारतीय विद्यार्थियों को निकालने के लिए जब साढे़ चार घंटे युद्ध विराम हुआ तब दुनिया ने तिरंगे की ताकत देखी, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जब दुनिया के किसी देश में जाते है तो वहां जब भारत माता की जय और वंदे मातरम का जयघोष होता है तब हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। 
विज्ञापन


आज का नया भारत घर में घुसकर मारता भी है तो अपने सैनिकों को सुरक्षित भी लाने की क्षमता रखता है। भारत दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थ व्यवस्था बन गया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 2027 तक तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। भारत अपनी आजादी के 100 वें वर्ष में दुनिया का सिरमौर बने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार कठोर परिश्रम कर रहें है। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि 19 और 26 अप्रैल का दिन सिर्फ सांसद चुनने का ही नहीं देश के नवनिर्माण का दिन है। इस दिन विकसित भारत की नींव रखी जाएगी। पिछले दस सालों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसकी आधारशिला रखी है। अब दुनिया भी कह रही है कि आज सबसे तेज गति से बढ़ने वाला कोई देश है तो वह भारत है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें