फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur News: 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने वाला कांस्टेबल रंगे हाथों गिरफ्तार, एसीबी टीम ने की कार्रवाई

Sat, 18 May 2024 08:17 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

एसीबी उदयपुर की टीम ने डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा थाने के कांस्टेबल को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। कांस्टेबल ने घूस नहीं देने पर उसे गिरफ्तार करने की धमकी भी परिवादी को दी थी।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा थाने के एक कांस्टेबल को एसीबी उदयपुर की टीम ने शुक्रवार को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। कांस्टेबल रोहित कुमार ने परिवादी से कहा था कि रिश्वत की राशि एरिया के डीएसपी और थानाधिकारी को पहुंचाई जाएगी।

विज्ञापन


शिकायतकर्ता श्यामसुंदर ने एसीबी उदयपुर को बताया कि वह पेट्रोल पंपों से डीजल खरीदकर गांवों में बेचता है और उसके पास इसका परमिट नहीं है। नियम विरुद्ध काम होने के कारण कांस्टेबल रोहित कुमार ने उससे 15 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी और राशि नहीं देने पर गिरफ्तार करने धमकियां दे रहा था। एसीबी ने परिवादी की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए कल रिश्वतखोर कांस्टेबल को रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें