फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur News: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने चित्तौड़गढ़ से भरा नामांकन, सीएम-डिप्टी सीएम ने बढ़ाया उत्साह

Tue, 02 Apr 2024 06:53 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

नामांकन के लिए एक विशाल जनसभा हुई। सभा की शोभा बढ़ाने और जनता को आकर्षित करने प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल, उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी, पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़ जयपुर से हैलीकॉप्टर से चित्तौड़गढ़ आए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री और सीपी जोशी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोशी की जनसभा में सीएम भजनलाल, डिप्टी सीएम दिया कुमारी, पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़ समेत भाजपा की कई हस्तियां मौजूद रहीं। राजस्थान भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने मंगलवार को चित्तौड़गढ़ लोकसभा प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल कराया। नामांकन दाखिल करने से पहले चित्तौड़गढ़ शहर के ईनाणी सिटी सेंटर में एक विशाल जनसभा हुई। सभा की शोभा बढ़ाने और जनता को आकर्षित करने प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल, उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी, पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़ जयपुर से हैलीकॉप्टर से चित्तौड़गढ़ आए। 

विज्ञापन


भाजपा के पूर्व सांसद एवं निम्बाहेडा के पूर्व विधायक श्रीचंद कृपलानी भी जनसभा में मौजूद थे। ईनाणी सिटी सेंटर में करीब 20 हजार लोगों की सभा को संबोधित करते हुए सीएम भजन लाल ने पीएम मोदी के दस साल के कामों का बखान किया। वहीं डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने कहा कि राजस्थान में उनकी सरकार ने विकास की बहार ला दी है। सरकार बनने के बाद 100 दिनों में इतने विकास कार्य हुए जिनका बखान करने में एक घंटे का समय भी कम पड़ेगा।

जाहिर है कि सीपी जोशी पीएम मोदी की गुड लिस्ट के नेता हैं। चार माह पूर्व प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव से पूर्व भाजपा के तत्कालीन प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनिया का कार्यकाल निरंकुश एवम निष्प्रभावी हो चुका था। ऐसे हालात में भाजपा संगठन की बागडोर जोशी को सौंपी गई थी। जोशी ने चित्तौड़गढ़ सांसद का दायित्व बख़ूबी निभाते हुए प्रदेश भाजपा की कमान संभाली थी। जोशी के नेतृत्व में कांग्रेस की गहलोत सरकार को हराया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें