फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur Murder Case: आईजी-एसपी को हटाया, कर्फ्यू के बीच जुमे की नमाज और दोपहर 3 बजे निकलेगी रथयात्रा

Fri, 01 Jul 2022 09:33 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

शुक्रवार को जुमे की नमाज और रथयात्रा को देखते हुए राजस्थान में शाम पांच बजे तक इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। उदयपुर के आईजी और एसपी को हटा दिया गया है। 
विज्ञापन
उदयपुर हत्याकांड - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उदयपुर के धानमंडी थानाक्षेत्र में टेलर कन्हैयालाल की हत्या के बाद राजस्थान सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एसपी और आईजी रेंज को हटा दिया है। इस मामले की जांच के लिए बनी एसआईटी के प्रमुख प्रफुल्ल कुमार नए आईजी बनाए गए हैं। गुरुवार देर रात को यह आदेश जारी किया गया।
विज्ञापन


जुमे की नमाज और रथयात्रा को देखते हुए पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर है। राजस्थान में इंटरनेट सेवा बंद रहेगी। कन्हैयालाल हत्याकांड के विरोध में अलवर, सीकर, भरतपुर और कोटा में शुक्रवार को बंद का ऐलान किया गया है। वहीं, उदयपुर में निकलने वाली जगन्नाथ रथयात्रा को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। बीते दो साल से कोरोना महामारी के चलते रथयात्रा नहीं निकाली गई थी, लिहाजा इस साल निकाली जा रही रथयात्रा को लेकर विशेष चौकसी बरती जा रही है। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के साथ ही अधिकारियों को कड़े दिशा-निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा के लिहाज से उदयपुर समेत प्रदेश के दूसरे जिलों में भी पुलिस को अलर्ट मोड पर रहने के लिए कहा गया है।

हत्यारों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा
इससे पहले उदयपुर जिला अदालत ने हत्यारों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। एसआईटी उनसे पूछताछ कर सकती है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को कन्हैयालाल के परिजनों से मुलाकात की थी। उन्हें पुलिस की शिकायत की गई थी। इसके कुछ ही घंटों बाद उदयपुर के एसपी मनोज कुमार और आईजी हिंगलाज दान को हटाया गया है। मनोज कुमार आरएएसी कोटा की सेकेंड बटालियन का कमांडेंट बनाया है, वहीं हिंगलाज दान को सिविल राइट्स जयपुर का महानिरीक्षक बनाया गया। उदयपुर के एसीबी के एसपी डॉ. राजीव पचार को  कमिश्ननरेट जोधपुर भेज दिया गया। उदयपुर के नए एसपी विकास शर्मा होंगे जो अब तक अजमेर के एसपी रहे हैं।  
विज्ञापन


NIA ने नहीं की आतंकी कनेक्शन की पुष्टि
गुरुवार को कोर्ट से अपराधियों को 13 जुलाई तक न्यायिक हिरासत मिलने के बाद भी जांच एजेंसियां दोनों से पूछताछ करेंगी। NIA की ओर गुरुवार को कहा गया कि वारदात के पीछे आतंकी संगठन से कनेक्शन अभी स्पष्ट नहीं है। अब तक कोई ठोस सबूत नहीं मिले हैं।   

राजसमंद में कांस्टेबल को गंभीर चोटें
नूपुर शर्मा समर्थक टेलर कन्हैयालाल की हत्या के बाद लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया था, राजसमंद में पुलिस और प्रदर्शनकारियों की तकरार भी हुई थी, जिसमें एक कॉन्स्टेबल संदीप चौधरी को गंभीर चोटें भी आई हैं। उदयपुर में कन्हैयालाल हत्याकांड के चौथे दिन भी तनाव का माहौल है। लिहाजा शुक्रवार को होने वाली जुमे की नमाज और उदयपुर रथयात्रा को लेकर प्रदेशभर में इंटरनेट सेवा शाम 5 बजे तक बंद करने के आदेश दिए गए हैं।

शांति की अपील की जा रही है
हत्याकांड के बाद लोगों की तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। राज्यपाल, सीएम और पुलिस-प्रशासन ने फिलहाल लोगों से शांति बनाएं रखने की अपील की है। वहीं, पूरे मामले पर सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि इस घटना ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है, जिस तरह से हत्या की गई वो जघन्य अपराध है। हमने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है। आरोपियों का संबंध अंतराष्ट्रीय संगठनों से संबंध है। यह घटना आंतकवाद से संबंधित थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें