फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur News: अज्ञात बदमाशों ने सूचना सहायक को चाकू मारकर घायल किया, आज सुबह अस्पताल में हुई मौत

Tue, 04 Jun 2024 06:42 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

जिले की सेमारी तहसील के सूचना सहायक को कल रात कुछ अज्ञात बदमाशों ने चाकू मारकर घायल कर दिया, जिससे आज सवेरे उदयपुर के महाराणा भूपाल अस्पताल में उसकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कल रात ड्यूटी खत्म करके घर लौट रहे सेमारी तहसील के सूचना सहायक राहुल मीणा को कल रात कुछ अज्ञात बदमाशों ने चाकू मार दिया। उदयपुर के महाराणा भूपाल अस्पताल में भर्ती गंभीर घायल राहुल की आज सुबह मौत हो गई। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सूचना सहायक राहुल मीणा सोमवार को अपनी ड्यूटी खत्म करके अपने घर जा रहा था तभी ऋषभदेव मोड़ पर एक बाइक पर बैठकर आए तीन लोगों ने राहुल को रुकने का इशारा किया और उसके पेट में चाकू मार दिया और फरार हो गए। वारदात के समय आसपास मौजूद लोगों ने गंभीर हालत में राहुल को सेमारी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, उसके बाद उसे उदयपुर रैफर कर दिया गया था, जहां आज सुबह उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें