फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur: गर्मी से राहत की कोशिश में गंगू कुंड में डूबे बैंक कर्मी और ड्राइवर, कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया शव

Fri, 31 May 2024 08:39 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

गर्मी से राहत की कोशिश में गंगू कुंड में बैंक कर्मी और ड्राइवर डूब गए। वहीं, कड़ी मशक्कत के बाद शव निकाले गए।
विज्ञापन
कुंड में हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उदयपुर में भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए गंगू कुंड में नहाने गए एक बैंक कर्मी और ड्राइवर की डूबने से मौत हो गई। एसडीआरएफ टीम के सदस्यों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों के शवों को बाहर निकाला। घटना स्थल पर काफी भीड़ जमा हो गई थी।

विज्ञापन


बता दें कि अलवर निवासी कपिल शर्मा, जो उदयपुर में एक प्राइवेट बैंक में काम करते थे। अपने दोस्त गणेश मेहरा के साथ गंगू कुंड पर गए थे। दोनों गर्मी से परेशान होकर कुंड में नहाने उतरे थे। नहाते समय दोनों गहरे पानी में चले गए और डूब गए। थानाधिकारी मुकेश सोनी और उनकी टीम तुरंत मौके पर पहुंची और सिविल डिफेंस की टीम को बुलाया गया। गोताखोरों की मदद से दोनों के शवों को बाहर निकाला गया। नगर निगम मेयर जीएस टांक भी मौके पर पहुंचे।

उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा विभाग उदयपुर गितेश मालवीय के आदेश पर तत्काल रेस्क्यू टीम का गठन किया गया। टीम में वाहन चालक पुष्कर चौधरी, गोताखोर दीपक वडेरा, नरेश चौधरी, प्रवीण सिंह राठौड़, विष्णु राठौर, सोहनलाल और कपिल सालवी शामिल थे। यह दुखद घटना सभी को यह सिखाती है कि पानी में नहाने के दौरान सतर्क रहना बेहद जरूरी है। विशेषकर गहरे पानी में। प्रशासन ने भी लोगों से अपील की है कि वे सावधानी बरतें और ऐसी दुर्घटनाओं से बचने के लिए सुरक्षित स्थानों पर ही नहाने का प्रयास करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें