फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime: राजस्थान में पत्नी ने की पति की हत्या, शव घर के बाहर दफनाया, बदबू आने पर खुला राज

Mon, 09 Jan 2023 11:03 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

राजस्थान में उदयपुर जिले से हत्या का मामला सामने आया है। यहां पर पत्नी ने अपने पति की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को घर के बाहर दफना दिया।
 
विज्ञापन
आरोपी महिला गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उदयपुर जिले के परसाद थाना इलाके में पत्नी द्वारा पति की हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आपसी झगड़े के बाद पत्नी कुल्हाड़ी से हमला कर पति की हत्या कर दी। हत्या के बाद पत्नी ने अपने दो नाबालिग बेटों की मदद से घर के आगे गड्ढा खोदकर पति के शव को दफना दिया।

विज्ञापन


हत्या के बाद आरोपी पत्नी ने परिवार के अन्य सदस्यों को पति के बाहर मजदूरी पर जाने का बोलकर गुमराह करती रही। लेकिन उसकी काली करतूत का पर्दाफाश हो गया। मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, नाबालिग बेटों की तलाश जारी है।

थानाधिकारी ने क्या कहा...
परसाद थानाधिकारी अनिल बिश्नोई ने बताया कि प्रार्थी हरीश पिता भीमा मीणा निवासी खरबर ए फला हदात ने शिकायत दर्ज कराई कि 5 दिसंबर से उसका बड़ा भाई रुपलाल मीणा पिता भीमा मीणा उम्र 49 साल घर पर नजर नहीं आया। इस बारे में जब भाभी शारदा से पूछा तो उसने कहीं मजदूरी करने जाना बताया और संपर्क नहीं होना बताया। इस पर हरीश ने अपनी भाभी के साथ थाने में पहुंचकर भाई की गुमशुदगी दर्ज करवाई। इसके बाद से वह लगातार परिवार के अन्य सदस्यों की मदद से भाई को ढूंढ रहा था। लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन


इस दौरान सोमवार को रुपलाल के खेत की पाली में बदबू आने पर उसने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से पाली पर से पत्थरों को हटाकर देखा तो इंसान की खोपड़ी का कंकाल और कुछ हड्डियां दिखाई दी। इस पर पुलिस और परिजनों ने शारदा से पूछताछ की तो वह बिना कुछ बताए मौके से भागने लगी। इस पर पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने जब शारदा से पूछताछ की तो उसने कुल्हाड़ी से हमला कर अपने पति की हत्या करना स्वीकार कर लिया। साथ ही अपने नाबालिग बेटों की मदद से घर के बाहर ही गड्ढा खोदकर शव को दफन करने की बात कही।

25 दिसंबर को की थी पति की हत्या...
पुलिस पूछताछ में शारदा ने बताया कि उसका पति रूपलाल शराब पीने का आदी था और उसके साथ आए दिन मारपीट करता था। 25 दिसंबर को भी शराब के नशे में वह घर पर आया और दोनों के बीच घरेलू बात पर विवाद हो गया। इस दौरान आवेश में आकर उसने कुल्हाड़ी से अपने पति पर वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद उसने अपने पति की लाश को ठिकाने लगाने की योजना तैयार की। उसने अपने दो नाबालिग लड़कों की मदद से घर के आगे ही रात के समय गड्ढा खोदकर दफना दिया।

रूपलाल की गुमशुदगी के बारे में लगातार चल रही पड़ताल से शारदा को अपनी करतूत का पता चलने का शक हो गया। इस पर उसने कुछ दिन पहले घर के बाहर से शव को कहीं और छिपाने की योजना बनाई। शारदा ने गड्ढा खोदा और वहां दफन अपने पति की सिर और शव कुछ हिस्से को खेत की पाली के पास पत्थरों के नीचे दबा दिया। ऐसे में वहा बदबू आने पर पूरे मामले का खुलासा हो गया। वहीं, पुलिस ने शारदा की निशानदेही पर रूपलाल की बॉडी के अन्य हिस्सों को घर के बाहर से गड्ढा खोदकर बरामद किया और स्थानीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। वहीं, मामले में दोनों नाबालिग बेटों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें