फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur : अपने सहपाठी को चाकू मारकर फरार हुआ दसवीं का छात्र, घायल छात्र की हालत गंभीर

Fri, 16 Aug 2024 01:51 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

शहर के सिटी क्षेत्र में दसवीं क्लास के एक छात्र पर उसी के स्कूल के एक अन्य छात्र ने चाकू से हमला कर दिया। घायल छात्र को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूरजपोल स्थित स्कूल में मामूली कहासूनी के बाद दसवीं में पढ़ने वाले छात्र ने अपने सहपाठी पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं दूसरी ओर हमलावार वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सूरजपोल थाना क्षेत्र के भाटियानी चौहटा स्थित आर्य समाज स्कूल के बाहर छात्रों में आपसी कहासुनी के बाद चाकूबाजी हो गई, जिसमें छात्र देवराज गंभीर रूप से घायल हो गया। हमलावर छात्र का नाम अयान बताया जा रहा है। घायल और हमलावार दोनों ही दसवीं कक्षा के छात्र हैं और आर्य समाज स्कूल में ही पढ़ते हैं। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर दोनों छात्रों में बहस हो गई, जिस पर आरोपी छात्र ने देवराज पर चाकू से हमला कर दिया और स्कूल से फरार हो गया। 

चाकूबाजी की सूचना पर सूरजपोल पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फिलहाल पुलिस फरार छात्र की तलाश में जुटी हुई है। वहीं चाकूबाजी में घायल छात्र को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, जहां वह जिंदगी और मौत से संघर्ष कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें