फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur News: दीवार फांदकर घर में घुसे दो पैंथर, पिल्ले को बनाया शिकार, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना

Fri, 07 Aug 2026 08:49 AM IST
उदयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

आबादी क्षेत्र में पैंथरों की दस्तक थमने का नाम नहीं ले रही है। गुरुवार रात दो पैंथर एक मकान में घुस गए, पिल्ले का शिकार किया और जंगल की ओर लौट गए। घटना का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के भीलों का बेदला क्षेत्र स्थित पेसिफिक कॉलेज के पास गुरुवार रात एक बार फिर पैंथरों की दस्तक से इलाके में दहशत फैल गई। रात करीब 9 बजे दो पैंथर मुख्य गेट फांदकर मोहन गमेती के घर में घुस गए और आंगन में मौजूद एक पिल्ले का शिकार कर जंगल की ओर लौट गए। पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि यह पहली घटना नहीं है। कुछ महीने पहले भी एक पैंथर इसी घर में घुस आया था और पांच बकरियों का शिकार कर लिया था। उस समय भी वन विभाग को सूचना देकर क्षेत्र में पिंजरा लगाने और निगरानी बढ़ाने की मांग की गई थी लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।

ये भी पढ़ें: Congress: कांग्रेस ने नीरज डांगी को राज्यसभा में बनाया व्हिप, पार्टी ने क्यों सौंपी अहम जिम्मेदारी?
विज्ञापन


लगातार पैंथरों की आवाजाही से आसपास के ग्रामीणों में भय का माहौल है। लोगों का कहना है कि अब शाम ढलने के बाद बच्चों और पालतू पशुओं को घर से बाहर निकालना भी जोखिम भरा हो गया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में नियमित गश्त शुरू करने, पिंजरा लगाने और आबादी वाले इलाके में पैंथरों की आवाजाही रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि पैंथरों को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर आबादी क्षेत्र से दूर जंगल में छोड़ा जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़ी जनहानि की आशंका को टाला जा सके। 
विज्ञापन


घटना का पूरा घटनाक्रम घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुआ है। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि दोनों पैंथर मुख्य गेट फांदकर घर के अंदर प्रवेश करते हैं, पिल्ले का शिकार करते हैं और कुछ ही देर बाद वापस जंगल की ओर लौट जाते हैं। घटना का वीडियो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें