फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur News: पाई गांव में आग से झुलसे तीन मासूम, अस्पताल में कराया गया भर्ती; मौके पर पहुंची पुलिस

Sat, 15 Feb 2025 03:18 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

उदयपुर जिले के समीप स्थित पाई गांव में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। निचला फला इलाके में सूखे चारे के ढेर में खेल रहे तीन मासूम बच्चे आग की चपेट में आ गए, जिससे वे गंभीर रूप से झुलस गए।
विज्ञापन
आग की घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उदयपुर जिले के समीप स्थित पाई गांव में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। निचला फला इलाके में सूखे चारे के ढेर में खेल रहे तीन मासूम बच्चे आग की चपेट में आ गए, जिससे वे गंभीर रूप से झुलस गए।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, खेल-खेल में किसी ने माचिस जलाकर चारे में आग लगा दी। अचानक भड़की आग के चलते तीनों बच्चे वहां से निकल नहीं पाए और गंभीर रूप से झुलस गए। सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को बुलाया और बच्चों को एमबी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में चिंता और भय का माहौल है। प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। ग्रामीणों से अपील की जा रही है कि बच्चों को आग और ज्वलनशील पदार्थों से दूर रखें ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें