फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बचने के लिए चोर तीन मंजिल से कूदा और...

Sun, 26 Mar 2017 04:04 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
suicide
विज्ञापन
चोरी करने की नीयत से घर में घुसे एक चोर की तीसरी मंजिल से कूदने के कारण मौत हो गई। घटना उदयपुर जिले के चांदपोल स्थित बारी घाट इलाके की है। 
विज्ञापन


स्थानीय निवासी सूर्यवीर सिंह के मकान में दो चोर सोनू व दीपक चोरी करने के इरादे से रात को मकान की छत से दाखिल हुए थे और सीढ़ियों से नीचे की ओर जा रहे थे कि तभी घर की एक महिला सदस्य ने उन्हें देख लिया और मोबाइल पर अपने देवर को इस बात की जानकारी दी। 

घबराकर दोनों चोर फिर से मकान की छत पर जा पहुंचे इतने में ही मकान के मालिक छत पर पहुंच गए और शोर मचाने लगे जिससे आसपास के घरों के लोग भी बाहर आ गए। दीपक तो जैसे तैसे सीढ़ियों से उतरकर भाग निकला लेकिन, सोनू मकान की छत से कूद गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में दीपक को नीचे मौजूद भीड़ ने पकड़ लिया और बुरी तरह से पीट डाला। घायल सोनू को मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया जिसके बाद उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि चोरों के साथी भी मौके से कुछ दूर ही टेंपो लेकर खड़े हुए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर दीपक के दो और साथियों मुरली और मुकेश को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, मृतक सोनू के परिजनों ने दीपक,मुरली औैर मुकेश के खिलाफ सोनू को बहकाकर चोरी करने अपने साथ ले जाने का मामला दर्ज कराया है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें