फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जनता को परेशान किया तो हर बार आऊंगी': घूंघट में पहुंचीं पूर्व विधायक, EO को अंग्रेजी में लगाई जमकर फटकार

Thu, 09 Jul 2026 06:38 PM IST
उदयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

उदयपुर के भींडर नगर पालिका में पूर्व विधायक प्रीति शक्तावत घूंघट में पहुंचीं और EO को लंबित पट्टों, अतिक्रमण व जनसमस्याओं पर अंग्रेजी में फटकार लगाई। उन्होंने चेतावनी दी कि जनता को परेशान किया गया तो हर बार विरोध करने आएंगी।

विज्ञापन
पूर्व विधायक का वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उदयपुर जिले के भींडर नगर पालिका कार्यालय में सोमवार को वल्लभनगर की पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता प्रीति गजेन्द्र सिंह शक्तावत घूंघट में पहुंचीं। उन्होंने स्थानीय पार्षदों और आमजन के साथ अधिशासी अधिकारी (EO) का घेराव कर नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। इस दौरान लंबित पट्टा प्रकरणों, कथित फर्जी पट्टों, सरकारी जमीन पर अतिक्रमण और जनसमस्याओं को लेकर उन्होंने अधिकारियों को खरी-खरी सुनाई।

विज्ञापन



बातचीत के दौरान प्रीति शक्तावत ने फर्राटेदार अंग्रेजी में भी अपनी बात रखी और स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि आम लोगों को बेवजह परेशान किया गया तो वह हर बार नगर पालिका पहुंचकर अधिकारियों से जवाब मांगेंगी। उनका अंग्रेजी में अधिकारी को फटकार लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और चर्चा का विषय बना हुआ है।

पूर्व विधायक ने कहा कि नगर पालिका में लंबे समय से पात्र लोगों के पट्टा प्रकरण लंबित पड़े हैं। लोगों को बार-बार कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, जिससे उन्हें मानसिक और आर्थिक परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने सभी लंबित मामलों का निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध निस्तारण करने की मांग करते हुए कहा कि पात्र लोगों को बिना किसी भेदभाव के उनका अधिकार मिलना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:   आठवीं पास वो माफिया, जिसने दो राज्यों की पुलिस की नाक में मचा रखा था दम, जानें कैसे बढ़ाया अपना खौफ

इस दौरान लोगों ने कथित फर्जी पट्टों के आधार पर किए गए निर्माण और नगरपालिका की जमीन पर अतिक्रमण के मामलों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग भी उठाई। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ सरकारी और सार्वजनिक भूमि का सर्वे, सीमांकन और चिह्नांकन कराने की मांग की, ताकि भविष्य में ऐसे विवादों पर रोक लग सके।

प्रभातनगर कॉलोनी के निवासियों ने पार्षद लता चौबीसा के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया कि एक निर्माणाधीन मकान के कारण सरकारी सड़क पर अतिक्रमण किया गया है। उनका कहना है कि निर्माण के दौरान सड़क तोड़कर बीच रास्ते में आरसीसी पोल खड़ा कर दिया गया, जिससे लोगों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। उन्होंने राजस्व अभिलेखों और नगरपालिका रिकॉर्ड के आधार पर मामले की जांच कर अतिक्रमण हटाने और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की।

चर्चा के दौरान प्रीति शक्तावत ने दो टूक कहा कि यदि नगर पालिका प्रशासन आमजन की समस्याओं का समाधान नहीं करेगा और लोगों को परेशान किया जाता रहा तो वह हर बार नगर पालिका पहुंचकर अधिकारियों से जवाब मांगेंगी। घूंघट में पहुंचकर अधिकारियों के सामने बेबाक अंदाज और अंग्रेजी में दिए गए संदेश की पूरे क्षेत्र में चर्चा रही।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें