ठगी करने वाले कंपनी के पांच डायरेक्टर गिरफ्तार
- फोटो : Amar ujala
राजस्थान के उदयपुर जिले के सलूंबर थाना क्षेत्र में सनबीम बैंकिंग सोसाइटी कंपनी गठित कर चेन सिस्टम से लोगों को जोड़कर लाखों रुपए की ठगी करने वाले कंपनी के पांच डायरेक्टरों को मध्यप्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनमें रमेश चन्द पुत्र कन्हैया लाल, पदम सिह पुत्र रोड सिंह, राधेश्याम पुत्र काशी राम मालवीया, केदार सिंह पुत्र देवाजी व गोकूल प्रसाद पुत्र दीना नाथ को थाना पुलिस ने मध्यप्रदेश में इंदौर, उज्जैन व शाजापुर में तलाश कर गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी मध्यप्रदेश के ही रहने वाले हैं।

इस तरह से दिया ठगी को अंजाम
उदयपुर एसपी मनोज कुमार ने बताया कि परिवादी शंकर लाल ने एसओजी जयपुर में एक परिवाद दिया था। जिसमे बताया कि सात लोगों ने सनबीम बैंकिंग सोसाइटी नाम से एक कंपनी सलूंबर में खोली थी। सलूंबर शाखा का कोई मुख्यालय इंदौर से ही संचालन कर पॉलिसी व रसीदें दी गईं। अभियुक्तो ने अवैध बैकिंग कार्य का संचालन कर निवेशकों से लाखों रुपये की पूंजी जमा की है। कंपनी ने जमा व निवेश योजनाओं के तहत उदयपुर के सलूंबर क्षेत्र में आकर सेमिनार आयोजित की एवं प्लान दिखाकर कंपनी को भारत सरकार से अनुमोदित बता आकर्षक जमा राशि पर अधिक ब्याज देने व जोड़े गए ग्राहकों को आकर्षक लाभ के साथ-साथ रोजगार देने का भरोसा दिला निवेश करवाया।
अभियुक्तों की बातो में आकर प्रार्थी ने कंपनी में कार्य किया। इसके बाद अपने परिचितों व अन्य लागों की राशि प्राप्त कर कंपनी की विभिन्न स्कीमों में 18 माह व तीन वर्ष के प्लान में निवेश करा दिया। जिसका भुगतान कंपनी ने अपना विश्वास बढ़ाने हेतु कर दिया। किंतु छः वर्ष में दुगना देने का लालच देकर पुनः राशि प्राप्त कर रसीदें व पॉलिसी अदा की गई। कुछ जमाओं की परिपक्वता समाप्त होने पर सलूंबर व बड़ौदरा स्थित उसके कार्यालय में सम्पर्क किया तो आज कल का बहाना बनाते हुए टालाबाजी की। प्रार्थी व उनके ग्राहकों से कुछ मूल दस्तावेज व मूल पॉलिसी प्राप्त कर अभियुक्त उनके पास जमा करोड़ों रूपये की राशि हड़प जाने की नियत से गुपचुप अपने कार्यालय के ताले लगा फरार हो गए। अभियुक्तो ने प्रार्थी के साथ करीब 30 लाख रुपये की धोखाधड़ी की।
एसओजी द्वारा परिवाद की जांच रिपोर्ट थाना सलूंबर भेजी गई। जिस पर थानाधिकारी सलूंबर हनवंत सिंह सोढा द्वारा प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। अनुसंधान से सनबीम निर्माण इंडिया लिमिटेड के डायरेक्टरों द्वारा निवेशकों के साथ धोखाधड़ी कर 30 लाख रुपये एठने का अपराध प्रमाणित पाए जाने पर मध्यप्रदेश से कंपनी के पांच डायरेक्टरों को गिरफ्तार किया गया।