फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाही शादी: उदयपुर में स्टेबिन बेन से 11 जनवरी को ब्याह रचाएंगी नुपूर सेनन, कृति बोलीं- मैं बहुत रोने वाली हूं

Sun, 04 Jan 2026 07:19 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

Nupur Sanon Wedding: उदयपुर में 11 जनवरी को नुपूर सेनन और सिंगर स्टेबिन बेन की निजी रॉयल वेडिंग होगी। परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे। कृति सेनन की भावुक प्रतिक्रिया चर्चा में है, जबकि 13 जनवरी को मुंबई में रिसेप्शन होगा।
विज्ञापन
उदयपुर में स्टेबिन बेन से 11 जनवरी को शादी करेंगी नुपूर सेनन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उदयपुर एक बार फिर रॉयल वेडिंग का गवाह बनने जा रहा है। हाल ही में अमेरिकी बिजनेसमैन की बेटी की शादी के बाद अब बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन नुपूर सेनन और मशहूर सिंगर स्टेबिन बेन का विवाह उदयपुर में होने जा रहा है। यह शादी 11 जनवरी को निजी समारोह के रूप में आयोजित होगी।

विज्ञापन

 
परिवार और करीबी दोस्तों तक सीमित रहेगा आयोजन
इस विवाह समारोह में केवल परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री से भी चुनिंदा मेहमानों को ही आमंत्रित किया गया है। कपल की ओर से शादी को पूरी तरह निजी रखने का निर्णय लिया गया है, जिसके चलते सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रखी जाएगी।
 
इंस्टाग्राम पर सगाई की आधिकारिक घोषणा
नुपूर सेनन ने शनिवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टेबिन बेन के साथ सगाई की तस्वीरें साझा कर रिश्ते की औपचारिक घोषणा की। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि शायदों से भरी इस दुनिया में, मैंने अब तक का सबसे आसान ‘हां’ ढूंढ लिया।
विज्ञापन

 
कृति सेनन की भावुक प्रतिक्रिया
सगाई की खबर सामने आने के बाद नुपूर की बहन और बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा किया। उन्होंने नुपूर और स्टेबिन की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि आह, मैं बहुत ज्यादा रोने वाली हूं। कृति का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Weather: राजस्थान में कड़ाके की सर्दी का असर, 5 जिलों में शीतलहर और 9 में घने कोहरे का अलर्ट
 
मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन
हालांकि शादी उदयपुर में निजी रूप से संपन्न होगी, लेकिन इंडस्ट्री के दोस्तों और करीबियों के लिए 13 जनवरी को मुंबई में एक भव्य रिसेप्शन पार्टी आयोजित की जाएगी। स्टेबिन बेन ने साल 2024 में दिए एक इंटरव्यू में नुपूर सेनन के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा था कि नुपूर के साथ उनका रिश्ता बेहद खास और मजबूत है।
विज्ञापन

 
नुपूर और स्टेबिन का प्रोफेशनल सफर
नुपूर सेनन ने साल 2019 में बी प्राक के सुपरहिट म्यूजिक वीडियो ‘फिलहाल’ से एक्टिंग डेब्यू किया था, जिसमें अक्षय कुमार नजर आए थे। इसके बाद ‘फिलहाल 2: मोहब्बत’ आया। उन्होंने तेलुगु फिल्म ‘टाइगर नागेश्वर राव’ से बड़े पर्दे पर कदम रखा और वेब शो ‘पॉप कौन?’ में भी काम किया। साल 2026 में नुपूर हिंदी फिल्म ‘नूरानी चेहरा’ से बॉलीवुड डेब्यू करेंगी। वहीं, स्टेबिन बेन 2018 से म्यूजिक इंडस्ट्री में सक्रिय हैं और कई बॉलीवुड फिल्मों व लोकप्रिय म्यूजिक वीडियोज को अपनी आवाज दे चुके हैं।
 
उदयपुर में होने जा रही इस रॉयल वेडिंग को लेकर फैंस में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और सोशल मीडिया पर इस शादी को लेकर चर्चाएं तेज हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें