अपनी बहू को ईलाज के लिए उदयपुर लेकर आई महिला के साथ बदमाशों ने ठगी की वारदात अंजाम दी। बदमाशों ने उसकी बहू के ईलाज करने का झांसा देकर उसके गहने ठग लिए। दरअसल विशाखापट्टनम निवासी महिला उर्मिला देवी अपनी बहू को लेकर उसकी निसंतानता का ईलाज करवाने आई थी। उसने कुम्हारों का भट्टा के पास अस्पताल के नजदीक ही रहने के लिए जगह ले रखी थी। महिला बाहर बैठी थी, तभी एक युवक आया और दूसरे युवक से बातकर उसकी परेशानी के बारे में पूछने लगा।
युवक तेज तेज रोने लगा तो पहले वाले युवक ने उसे अपने हाथ की अंगूठी खोलकर पैदल 81 कदम चलने और बिना पीछे देखे लक्ष्मी मैया की जय बोलने की बात कही। युवक ने वैसा ही किया। कुछ देर बाद युवक ने पीडित महिला से बात की और उसकी परेशानियों के बारे में बात की। महिला ने अपनी परेशानियां उसे बताई तो युवक ने महिला से अपने गहने खोलकर 811 कदम चलने औरर लक्ष्मी मैया की जय बोलने की बात की। महिला ने वैसा ही किया। महिला लौटकर आई तो युवक गहने लेकर फरार हो गया। महिला ने सूरजपोल थाने में मामला दर्ज करवाया।