फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur News: उदयपुर में हो सकती है रश्मिका-विजय की रॉयल वेडिंग, परिजनों के आने से सुगबुगाहट बढ़ी

Sat, 08 Nov 2025 09:42 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

Rashmika Vijay Devarakonda Marriage: साउथ स्टार्स रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अपनी ड्रीम वेडिंग के लिए उदयपुर को चुन सकती है। आगामी 26 फरवरी को होगी शादी।
विज्ञापन
विजय-रश्मिका की शादी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झीलों की नगरी उदयपुर एक बार फिर सितारों की रौनक से जगमगाने वाली है। बॉलीवुड के बाद अब साउथ सिनेमा की सबसे चर्चित जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की खबरों ने यहां हलचल बढ़ा दी है। बताया जा रहा है कि दोनों अगले साल 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में सात फेरे ले सकते हैं। हालांकि अभी तक इस तरफ कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन शहर के लग्जरी होटलों में तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक पिछले हफ्ते रश्मिका और विजय के परिवार के कुछ सदस्य और इवेंट मैनेजमेंट टीम उदयपुर पहुंचे थे। उन्होंने पिछोला झील और फतेहसागर झील के किनारे बने कई पांच सितारा होटलों का निरीक्षण किया। इनमें ओबेरॉय उदय विलास, ताज लेक पैलेस, लीला पैलेस और एक निजी हैरिटेज प्रॉपर्टी का नाम चर्चा में है। स्थानीय होटल इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का कहना है कि फरवरी के आखिरी हफ्ते के लिए कुछ बड़े वेन्यू बुकिंग की प्रक्रिया में हैं, जिससे इस चर्चा को और बल मिला है।

हैदराबाद में सगाई, अब उदयपुर में शादी
रश्मिका और विजय ने पिछले महीने हैदराबाद में पारिवारिक माहौल में सगाई की थी। मीडिया से दूरी बनाए रखते हुए दोनों ने अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा प्राइवेट रखा है लेकिन अब शादी की खबरों के बीच दोनों के फैंस सोशल मीडिया पर लगातार शुभकामनाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: हौसले को सलाम: पढ़ाई कर रहे भाई-बहनों ने दिखाई बहादुरी, प्लास्टिक जाल में फंसे हिरण को बचाकर पेश की मिसाल

गौरतलब है कि रश्मिका मंदाना ‘पुष्पा’ फेम सुपरस्टार हैं, जिन्होंने अल्लू अर्जुन के साथ काम कर पैन इंडिया पहचान बनाई। वहीं विजय देवरकोंडा ‘अर्जुन रेड्डी’ के बाद से देशभर में अपनी एक्टिंग और स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। दोनों की मुलाकात 2018 में रिलीज हुई फिल्म गीता गोविंदम के दौरान हुई थी, जहां से दोस्ती की शुरुआत हुई। इसके बाद डियर कॉमरेड में दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने दर्शकों को दीवाना बना दिया। धीरे-धीरे यह रील जोड़ी रियल लाइफ कपल बन गई, हालांकि दोनों ने कभी खुलकर इस रिश्ते को स्वीकार नहीं किया।

स्टार वेडिंग्स की पसंदीदा जगह है उदयपुर
उदयपुर दुनिया के उन चुनिंदा शहरों में से है, जो डेस्टिनेशन वेडिंग का ग्लोबल हब बन चुका है। राजमहलों जैसे होटल, झीलों के बीच बने पैलेस और पहाड़ियों से घिरी खूबसूरत लोकेशन इसे सेलेब्रिटी कपल्स की पहली पसंद बनाती है। प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस, ईशा अंबानी और हाल में कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा जैसी हाई-प्रोफाइल शादियां यहीं हो चुकी हैं। अब अगर रश्मिका-विजय की शादी यहां होती है, तो लेकसिटी में होने वाली साउथ सिनेमा की पहली स्टार वेडिंग होगी।

तैयारियों से सुगबुगाहट बढ़ी
शादी की आधिकारिक घोषणा भले ही बाकी हो लेकिन स्थानीय वेडिंग प्लानर्स और होटल व्यवसायियों ने इसे लेकर गतिविधियां तेज कर दी हैं। शहर के कुछ फ्लोरिस्ट्स, लाइटिंग डेकोरेटर्स और इवेंट कंपनियों से संपर्क भी शुरू हुआ है। विदेशी मीडिया हाउस और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स भी इस खबर को लेकर दिलचस्पी दिखा रहे हैं।
विज्ञापन


अगर सब कुछ तय योजना के अनुसार रहा, तो फरवरी में उदयपुर फिर से दुनिया भर के कैमरों के फोकस में होगा। झीलों की नगरी के आसमान में एक बार फिर सितारों की बारात उतरेगी और इस बार ये चमक साउथ के सुपर स्टार्स रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के नाम होगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें