फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द ही नए रूप में नजर आएगा चित्तौड़गढ़ का किला

Wed, 08 Mar 2017 07:07 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
चित्तौड़गढ़ का किला - फोटो : demo pic
विज्ञापन
प्रदेश के पर्यटन उद्योग में अपनी अलग पहचान और इतिहास रखने वाला चित्तौड़गढ़ किला जल्द ही नए रूप में नजर आएगा। इसके सुव्यवस्थित विकास के लिए चित्तौड़गढ़ फोर्ट डवलपमेंट अथॉरिटी का गठन किया जाएगा। मुख्यमंत्री द्वारा बुधवार को राजस्थान विधानसभा में पेश किए गए बजट में इसकी घोषणा की गई है।
विज्ञापन



उदयपुर संभाग के लिए बजट में ये हुई घोषणाएं  

—चित्तौड़गढ़ किले के संरक्षण और व्यवस्थित विकास के लिए एएसआई की सहमति और सहभागिता से चित्तौड़गढ़ फोर्ट डवलपमेंट अथॉरिटी का गठन किया जाएगा।
— मुकंदरा वन्य जीव अभयारण्य में चीता और बघेरों के संरक्षण के लिए आईटी सिक्योरिटी सिस्टम लगेंगे।
— प्रोजेक्ट लेपर्ड शुरू किया जाएगा।
— उदयपुर और डूंगरपुर में संग्रहालयों के संरक्षण और विकास कार्य करवाए जाएंगे।
— उदयपुर—संलूबर में 65 किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य किया जाएगा।
— उदयपुर संभाग के कपासन चित्तौड़गढ में उपकोष भवनों का निर्माण।
— जिला कारागार डूंगरपुर के नवीन भवन का निर्माण किया जाएगा।
— संभागीय मुख्यालय जिला फॉरेंसिक सेल स्थापित की जाएगी।
— उदयपुर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए बजट दिया गया है।
— राजसमंद में मैकेनिक मोटर व्हीकल ट्रेड खोला जाएगा।
— बांसवाड़ा की पंचायत समिति गागडतलाई और डूंगरपुर की पंचायत समिति साबला में आईटीआई खोली जाएगी।
— राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय उदयपुर में  तीन स्नातक विभागों को स्नातकोत्तर विभागों में क्रमोन्नत किया जाएगा।
— आरएनटी मेडिकल कॉलेज उदयपुर में स्कील लैब स्थापित की जाएगी।
— गोविन्द गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय बांसवाड़ा में भवन निर्माण विकास कार्य कराया जाएगा।
— संभागीय मुख्यालयों पर चयनित महाविद्यालय में स्मार्ट साइंस लैब की स्थापना की जाएगी।
— राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय में भूगर्भ शास्त्र विषय प्रारंभ किया जाएगा।
— हाडा रानी राजकीय महाविद्यालय संलूबर को स्नातकोत्तर में क्रमोन्नत किया जाएगा।
— जिला मुख्यालय राजसमंद और बेगूं चित्तौड़गढ में राजकीय सहशिक्षा महाविद्यालय खोले जाएंगे।

 
विज्ञापन

डेमो इमेज - फोटो : demo pic
छात्र—छात्राओं को दी जाएंगी साइकिल

— उदयपुर में 4, प्रतापगढ़ और चित्तौड़गढ में एक—एक विद्यालय में कला व वाणिज्य के साथ विज्ञान संकाय शुरू किए जाएंगे।
— जनजाति क्षेत्रों में लोक कला और संस्कृति के संरक्षण के लिए राज्य स्तरीय खेल एवं सांस्कृतिक महोत्सव आयोजित किए जाएंगे।
— बांसवाड़ा में 11, प्रतापगढ़ में 8 नवीन एनीकटों का निर्माण और जीर्णोद्धार कराया जाएगा।
— जनजातीय क्षेत्रीय विकास विभाग द्वारा संचालित विद्यालयों और छात्रावासों में कैरियर काउंसलिंग करवाई जाएगी।
— जनजातीय क्षेत्रीय विकास विभाग द्वारा संचालित छात्रावास जिनकी दूरी विद्यालय से दो किमी से अधिक है इनके कक्षा 6—12 तक के छात्र—छात्राओं को साइकिल दी जाएगी।
— चित्तौड़गढ, राजसमंद और प्रतापगढ़ में उत्पीडन की शिकार महिलाओं के लिए अपराजिता सेंटर खोले जाएंगे।
— उदयपुर और चित्तौड़गढ़ में बाल गृह का निर्माण होगा।
— गंभीरी बांध चित्तौड़गढ़ पर 5 करोड़ की लागत फिश ब्रुड बैंक बनेगा।
— संभाग स्तर पर पशु चिकित्सालयों में कलर डोपलर मशीन और आधुनिक रोग निदान उपकरण की सुविधा मुहैया कराई जाएगी।
— 47 लाख रुपए की लागत से बांसवाड़ा के त्रिपुर सुन्दरी में स्मृति उद्यान का बनाया जाएगा।
- कुम्भलगढ़ और लसाड़िया में गर्ल्स कॉलेज की घोषणा।
- उदयपुर के झल्लारा पशु चिकित्सा केंद्र को प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय में अपग्रेड किया जाएगा।
- आदिवासी छात्रावासों की क्षमता बढ़ाएंगे।
- उदयपुर में पुलिस ट्रेनिंग सेंटर खुलेगा।
-  बांसवाड़ा मुख्यालय पर नवीन न्यायालय परिसर और खेरवाड़ा में अतिरिक्त जिला एवं सैशन न्यायालय की स्थापना होगी।
— उदयपुर में फूड एण्ड क्राफ्ट इंस्टिट्यूट को एसआईएचएम में अपग्रेड किया जाएगा।
- उदयपुर में 4 करोड़ रुपये की लागत से नई काॅबाल्ट मशीन स्थापित होगी।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें