राजस्थान में संचालित होने वाले शराब के ठेकों में जल्द ही शराब 180 एमएल के टेट्रा पैक में बिकती हुए नजर आएगी। राज्य का आबकारी विभाग इस सबंध में निर्णय कर चुका है कि टेट्रा पैक में शराब को अनुमति दे दी जाए। प्रदेश के आबकारी अधिकारियों को लगता है कि उनका यह निर्णय विभाग का राजस्व बढ़ाने में भी मदद कर सकता है।
राज्य में होने वाले इस प्रयोग के लिए विभाग की ओर से इंस्पेक्टरों की एक टीम उत्तरप्रदेश, पंजाब, हरियाणा भेजी गई थी। गौरतलब है कि इन राज्यों में टेट्रा पैक में शराब करीब एक वर्ष से बेची जा रही है। टीम को इन राज्यों में स्टडी के लिए भेजा गया था। विभागीय अधिकारियों के अनुसार फिलहाल यह सस्ते ब्रांड पर लागू होगा।