अब तक तो उदयपुर शहर से दूर जंगलों में ही पैंथर का आंतक देखने को मिल रहा था, लेकिन अब पैंथर का मुवमेंट शहर के सटे गांव तक पहुंच गया है। उदयपुर शहर से सटे बड़ी गांव में सोमवार सुबह एक पैंथर ने गांव एकमें एक बछड़े का शिकार कर लिया।
घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि बाड़े में पैंथर के पगमार्क के निशान भी थे। उदयपुर शहर से करीब 10 किलोमीटर दूर बड़ी गांव में देवीलाल चौबीसा के बाड़े में बंधे बछड़े का पैंथर ने शिकार किया।
असल में सुबह करीब सात बजे चौबीसा के बाड़ में जैसे ही महिला पशुओं को संभालने और दूध के लिए गई थी तो वहां पैंथर को देखा जो बछड़े को मार चुका था। महिला ने वहां से शोर मचाया तो पास से घर वाले और आसपास के लोग वहां पहुंचे और शोर के बीच पैंथर वहां से भाग निकला। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल हो गया हैं। बता दें कि उदयपुर में इन बीते कुछ दिनों में पैंथर के हमले से 9 लोग भी अपनी जान से हाथ धो बैठे है।