फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ज्यूस ही नहीं शराब भी टेट्रा पैक में मिलेगी

Fri, 03 Mar 2017 02:52 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
शराब - फोटो : demo pic
विज्ञापन
राजस्थान में संचालित होने वाले शराब के ठेकों में जल्द ही शराब 180 एमएल के टेट्रा पैक में बिकती हुए नजर आएगी। राज्य का आबकारी विभाग इस सबंध में निर्णय कर चुका है कि टेट्रा पैक में शराब को अनुमति दे दी जाए। प्रदेश के आबकारी अधिकारियों को लगता है कि उनका यह निर्णय विभाग का राजस्व बढ़ाने में भी मदद कर सकता है।
विज्ञापन


राज्य में होने वाले इस प्रयोग के लिए विभाग की ओर से इंस्पेक्टरों की एक टीम उत्तरप्रदेश, पंजाब, हरियाणा भेजी गई थी। गौरतलब है कि इन राज्यों में टेट्रा पैक में शराब करीब एक वर्ष से बेची जा रही है। टीम को इन राज्यों में स्टडी के लिए भेजा गया था। विभागीय अधिकारियों के अनुसार फिलहाल यह सस्ते ब्रांड पर लागू होगा।
विज्ञापन

टेट्रा पैक में दस प्रतिशत कम आएगी शराब

शराब - फोटो : demo pic
अधिकारियों का कहना है कि इस प्रकार के पैक ईको फ्रेंडली भी होते है। साथ ही इससे शराब की कीमत पर भी असर पड़ना तय है। गौरतलब है कि पिछले वर्ष राज्य के आबकारी विभाग की ओर से जिले में तैनात सभी अधिकारियों की ओर से इस सबंध में सुझाव मांगें गए थे। जिनको काफी सोच विचार के बाद अपनाने का निर्णय लिया गया है।

जानकारी के अनुसार यह टेट्रा पैक 180 एमएल होगा। हालांकि माना जा रहा है कि वर्तमान में जो बोटल प्रचलन में है उसमें लगभग 180 एमएल ही शराब आती है। जबकि नए टेट्रा पैक में दस प्रतिशत कम शराब आएगी। हालांकि विभााग के इस निर्णय का राज्य के प्रमुख विपक्षी दल ने विरोध करना प्रारंभ कर दिया है। कांग्रेस नेताओं का कहना है ​कि सरकार का यह कदम प्रदेश में एल्कोहल के उपयोग को बढ़ावा देने वाला है।
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें