फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder Love in Udaipur: कश्मीर वाली प्रेमिका के लिए उदयपुर वाली पत्नी को मारा, परिजन बोले- हत्यारा पति फरार

Wed, 12 Mar 2025 04:46 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

Love Affair: मृतका के परिजनों ने बुधवार को उदयपुर में एक पत्रकार वार्ता के दौरान विनीता को न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। परिजनों ने उसके पति हिमांशु जैन पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उदयपुर की बेटी की पुणे में संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। मृतका विनीता जैन का शव उसके किराए के मकान में फंदे पर लटका हुआ मिला। परिजनों ने उसके पति हिमांशु जैन पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। जबकि हिमांशु इसे आत्महत्या बता रहा है। 

विज्ञापन




मृतका के परिजनों ने बुधवार को उदयपुर में एक पत्रकार वार्ता के दौरान विनीता को न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। परिजनों ने बताया कि विनीता से शादी से पहले कई वर्षों से हिमांशु के उसी के डांस ग्रुप की सदस्य दीक्षा नाम की युवती से अवैध संबंध थे। विनीता को भी उसके पति के अवैध संबंध के बारे में शादी के बाद मालूम चला। 

यह भी पढ़ें:  दो राज्यों की सीमा पर भड़की आग, वन संपदा और वन्यजीवों को भारी नुकसान
विज्ञापन


हिमांशु दीक्षा से संपर्क में रहा
मामला उजागर होने के बाद हिमांशु ने कई बार विश्वास दिलाया कि वो अब दीक्षा से कोई संबंध नहीं रखेगा। लेकिन हिमांशु दीक्षा से लगातार संपर्क में ही रहा। पिछले वर्ष विनीता और हिमांशु के एक बेटी हुई, जिसका नाम सीरत रखा गया। दुर्भाग्यवश एक दिन सीरत बेड से गिर गई, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और उसकी मौत हो गई। सीरत की मौत के कुछ समय बाद हिमांशु फिर से विनीता से झगड़े करने लगा। इन झगड़ों से परेशान होकर विनीता फिर से अपने घर उदयपुर लौट आई। 

दीक्षा को छोड़ने का वादा किया
दोनों परिवारों की मध्यस्थता के बाद उन्हें फिर से समझाया गया और हिमांशु ने एक बार फिर दीक्षा को छोड़ने का आश्वासन दिया। मृतका विनीता के परिजनों ने बताया कि फ़रवरी 2025 को विनीता फिर से अपना घर बसाने और टूटे रिश्तो को जोड़ने अपने पति के पास पुणे चली गई। पुणे जाने के बाद वो रोजाना अपने घर पर माता-पिता से वीडियो कॉल पर बात भी करती थी। लेकिन अचानक एक दिन पुणे से सूचना आई कि उनकी बेटी ने घर मे ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। ऐसे में परिजन भी आनन-फानन में पुणे पहुंचे और शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर अंतिम संस्कार किया। 

यह भी पढ़ें:  जालौर के भीनमाल की आखिर क्यों प्रसिद्ध है घोटा गैर, क्या है यहां की परंपरा

क्या है आरोप
परिजनों का आरोप है कि ज़ब मोर्चरी में विनीता की डेड बॉडी दिखाई गई तो उसके शरीर पर मारपीट के निशान थे। घटना के बाद से ही उसका पति हिमांशु फरार है और विनीता का अंतिम कर्म भी उसके पीहर से ही हुआ है। विनीता के मामा ने बताया कि रोज-रोज के झगड़े के बावजूद भी विनीता अपना घर बसाना चाहती थी। लेकिन उसका पति हिमांशु हमेशा से दीक्षा को चाहता था। ऐसे में उसने कभी विनीता को पत्नी माना ही नहीं। 
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि हिमांशु अपनी कश्मीर वाली गर्लफ्रेंड और उसके रास्ते में कांटा बनी पत्नी विनीता को खत्म करना चाहता था। इसलिए उसी ने विनीता को मारकर फंदे पर लटकाया और इसे आत्महत्या का रूप दे दिया। उन्होंने बताया कि ज़ब पुलिस ने फंदे पर लटकी हुई विनीता के फोटो दिखाए, तब उसके पैर कुर्सी पर टच होकर मुड़े हुए थे और जिस कमरे में विनीता ने आत्महत्या किया उसका दरवाजा भी अंदर से खुला था। 

यह भी पढ़ें:  ड्राइवर और एयर होस्टेस की लव स्टोरी, कश्मीरी लड़की गांव के लड़के के प्यार में हुई पागल

ऐसे में साफ है कि अगर उसका पति हिमांशु निर्दोष है तो भाग क्यों रहा है और अगर ये आत्महत्या थी तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद क्यों नहीं था। हालांकि, पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें विनीता ने बिना किसी दबाव में यह कदम उठाने की बात लिखी है। लेकिन उसके पिता ने साफ कहा कि सुसाइड नोट वाली हैंड राइटिंग विनीता की नहीं है। ये सोची समझी साजिश के तहत उनकी बेटी को मारा गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें