फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur: REET परीक्षा में पकड़े गए कृष्णा राम ने जयपुर में भी महिला से दिलवाई थी परीक्षा, 6 मामलों का खुलासा

Sun, 05 Mar 2023 08:01 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

तृतीय श्रेणी अध्यापक परीक्षा में पकड़े गए आरोपी कृष्णा राम विश्नोई ने जयपुर में भी रिश्तेदार महिला से दिलवाई थी परीक्षा। छह अन्य सेंटरों पर भी परीक्षा दिलाने की बात का खुलासा किया।
विज्ञापन
हथकड़ी - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तृतीय श्रेणी अध्यापक परीक्षा में पकड़े गए आरोपी कृष्णा राम विश्नोई ने छह अन्य सेंटरों पर डमी परीक्षार्थी के रूप में परीक्षा देना स्वीकारा है। उसने अपनी महिला साथी से भी डमी परीक्षार्थी के रूप में जयपुर के एक सेंटर में परीक्षा दिलवाई थी।
विज्ञापन


एसपी विकास शर्मा ने बताया कि उदयपुर जिले के हिरणमगरी थाना क्षेत्र के महावीर जैन विद्यालय में परीक्षा केंद्र से संजय पारगी निवासी झाडोल के स्थान पर तृतीय श्रेणी टीचर भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी कृष्णा राम को डिटेन किया गया था। कृष्णा राम ने पूछताछ में सुरेश विश्नोई और श्रवण के कहने पर परीक्षा में बैठा बताया। 28 फरवरी को किशना राम को गिरफ्तार कर चार मार्च तक रिमांड में लेकर पूछताछ की गई।

रिमांड में की गई पूछताछ में किसनाराम ने बूंदी, बांसवाड़ा, उदयपुर और जयपुर जिले के कई सेंटरों पर डमी परीक्षार्थी के रूप में परीक्षा देना स्वीकारा है। शनिवार को आरोपियों को पांच दिन और रिमांड प्राप्त किया गया है। आरोपी किशना राम ने अपनी महिला रिश्तेदार से भी जयपुर में डमी परीक्षार्थी के रूप में परीक्षा दिलाना स्वीकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें