फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur: युवा बोर्ड के अध्यक्ष लांबा बोले- युवाओं को समर्पित बजट, युवा कल्याण कोष की घोषणा देशभर में एक मिसाल

Tue, 28 Feb 2023 08:08 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

उदयपुर जिले की दो दिवसीय यात्रा पर पहुंचे राजस्थान युवा बोर्ड के अध्यक्ष सीताराम लांबा ने कहा कि सरकार का बजट युवाओं को समर्पित किया तथा 500 करोड़ रुपये के युवा कल्याण कोष की स्थापना की घोषणा की जो देश भर में एक मिसाल है।
विज्ञापन
सीएम अशोक गहलोत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान युवा बोर्ड के अध्यक्ष सीताराम लांबा सोमवार को उदयपुर जिले की दो दिवसीय यात्रा पर पहुंचे। लांबा का दोपहर सर्किट हाउस पहुंचने पर नेहरू युवा केन्द्र के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में युवाओं ने स्वागत किया। इस दौरान लांबा ने मीडियाकर्मियों के साथ बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वर्ष 2023—24 के राज्य बजट को युवाओं को समर्पित किया तथा 500 करोड़ रुपये के युवा कल्याण कोष की स्थापना की घोषणा की जो देश भर में एक मिसाल है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा को सार्थक रूप देने के लिए राजस्थान युवा बोर्ड सतत प्रयत्नशील है और उदयपुर जिले में नेहरू युवा केंद्र के माध्यम से युवा सशक्तिकरण के साथ युवाओं को प्रेरित करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है।

लांबा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने लाखों की संख्या में नौकरियों की घोषणा के साथ ही बजट में युवाओं को कई सौगात दी हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान में हर जिले में यूथ हॉस्टल के लिए 75 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं, राजीव गांधी यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम शुरू किया गया है, यूथ फेस्टिवल हो रहे हैं, मुख्यमंत्री ने भारी संख्या में नई भर्तियों की घोषणा की है। साथ ही सरकारी नौकरी के लिए आवेदन शुल्क माफ कर युवाओं को राहत दी है।
विज्ञापन


इस अवसर पर शांति एवं अहिंसा प्रकोष्ठ एवं महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के विभिन्न पदाधिकारियों सहित स्काउट गाइड एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें