फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan IT Raid: डोटासरा के बाद गहलोत सरकार के मंत्री आंजना पर IT का शिकंजा; आठ ठिकानों चल रही छापेमारी

Sat, 28 Oct 2023 07:07 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

आंजना के घर छापेमारी की सूचना के बाद कांग्रेस खेमा आक्रामक मूड में आ गया है। आंजना कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मंत्री हैं।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री उदयलाल आंजना। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहले ही ईडी के रेड से परेशान कांग्रेस पार्टी के लिए एक और मुसीबत सामने आ गई है। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के ठिकानों पर ईडी की रेड के बाद अब आईटी टीम (इनकम टैक्स) ने गहलोत सरकार के कैबिनेट मंत्री उदयलाल आंजना के घर पर धावा बोल दिया है। सूत्रों के मुताबिक आंजना के आठ ठिकानों पर एक साथ छापे मारे गए हैं।

विज्ञापन




आंजना सहकारिता विभाग के मंत्री हैं। चित्तौड़गढ़ की निम्बाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र से तीन बार से विधायक भी हैं। कांग्रेस ने इस बार भी उनकों वहीं से प्रत्याशी बनाया हुआ है। आंजना राजस्थान के मेवाड़ इलाके में कांग्रेस का बड़ा चेहरा हैं। आंजना के घर पर छापेमारी से सूबे की सियासत गरमा गई है।

मुंबई आयकर विभाग के अधिकारी कर रहे हैं जांच
उदयपुर में मंत्री आंजना के दो ठिकानों पर मुंबई के आयकर अधिकारी जांच में जुटे हुए हैं। मंत्री उदयलाल आंजना की कंपनी नासिक स्पिनर्स और कंपनी चेतक इंफ्रास्ट्रक्चर की जांच की जा रही है। दोनों कंपनियों के तार मुंबई की ईगल इंफ्रा कंपनी से जुड़े हैं। मुंबई आयकर विभाग ने ईगल इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी पर भी छापेमारी की है। ईगल इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ ही मंत्री उदयलाल की कंपनी काम कर रही है। रोड कंस्ट्रक्शन सहित अन्य क्षेत्रों में कार्य करती है ईगल इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी। ईगल इंफ्रास्ट्रक्चर पर आयकर विभाग ने देश भर में कई ठिकानों पर छापे मारे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें