फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाह! किसान ने बनाया अनोखा जुगाड़ और परेशानी से मिली निजात

Fri, 03 Mar 2017 03:28 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
खेत में किसान - फोटो : डेमो पिक
विज्ञापन
मावली तहसील के जवान जी का खेड़ा गांव में बिजली के बिल से परेशान किसान ने डीजल की मोटर से पानी पिलाने और आटा पीसने का जुगाड़ कर लिया। इससे उसका खर्च भी कम हो रहा है और बिजली के बिल से भी निजात मिल गई।  
विज्ञापन


हुआ यूं कि कमल भील हर दो महीने में 10 से 15 हजार का बिल आने से परेशान था। इससे पूरे परिवार का बजट बिगड़ जाता है। इस पर कमल ने अनोखा जुगाड़ का उपयोग करते हुए डीजल से पानी की मोटर चलाना तय किया और उसी पर शावेल लगा कर आटा चक्की भी चलाना शुरू कर दी। अब एक ही डीजल के खर्चे में आटा चक्की और पानी की मोटर दोनों चल रही है। इससे खर्च भी काफी कम हो गया है।

कमल भील ने बताया कि करीब सवा साल से बिजली का बिल अधिक आने के बाद यह तरीका आजमाया। अब एक लीटर डीजल से एक घण्टा पानी की मोटर व आटा चक्की दोनों को चलाया जा सकता है। खर्चा सिर्फ शाफ्ट और शाॅवेल का अतिरिक्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें