फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्म चिमटे से महिला को दागा, फिर की जमकर पिटाई

Fri, 03 Mar 2017 03:20 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
उदयपुर में प्रताड़ित महिला झमकू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उदयपुर जिले के गोगुन्दा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक विवाहिता को गर्म चिमटे से दागने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में पति को गिरफ्तार किया है।  
विज्ञापन


पति और स्वसुर के अत्याचारों से गम्भीर रूप से घायल हुई पीड़िता ठीक से चल भी नहीं पा रही है। आलम यह हो गया है कि पीड़िता अपने दूध मुहें बच्चे को जलने के कारण बाहर का दूध ही पिलाने को मजबूर है। पुलिस को जब यह जानकारी मिली तो वह भी एक बार पीड़िता से रिपोर्ट लेकर चली गई। बाद में छोटा मामला बताकर आरोपियों की जमानत तक कर दी। समाज के पंच भी गांव में पहंचे और पीड़िता के परिजनों को इतना डराया कि वह किसी को भी कुछ कहने को तैयार नहीं है। लेकिन, मामला उछला  तो पुलिस ने पीड़िता झमकू गमेती के पति भग्गा गमेती को गिरफ्तार कर लिया है।

फिलहाल विवाहित पीड़िता अपने पीहर तो आ गई है लेकिन उसकी हालत अभी भी दयनीय बनी हुई है। खौफ का वह मंजर पीड़िता की आंखों में अभी भी ताजा है, वह इतनी डरी हुई है कि कुछ भी बोल पाने में असमर्थ है। लोगों के अनुसार, घटना के वक्त वह वह चींखती रही, बिलखती रही लेकिन किसी ने उसकी एक न सुनी। आरोपी पति और ससुर महिला को गर्म फुंकनी से तब तक दागते रहे जब तक की वह बेहोश नहीं हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें