फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्विटजरलैंड ने आखिर क्यों दिए उदयपुर में ई—रिक्शा

Fri, 17 Mar 2017 08:19 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भारत और भूटान में स्विटजरलैंड के राजदूत एंडरियाज बॉम ने शुक्रवार को उदयपुर का दौरा किया। इस दौरान भारत में पर्यावरण प्रदूषण को कम करने के लिए स्विटजरलैंड ने पहल शुरू की।
विज्ञापन


स्विट्जरलैंड की सरकार ने एक एजेंसी के मार्फत उदयपुर का चयन करते हुए नगर निगम को ई-रिक्शा उपलब्ध कराए हैं। प्रथम चरण में दिए गए 18 ई—रिक्शा निगम ने जरूरतमंद लोगों को वितरित किए। इसके लिए निगम ने ई—रिक्शा चलाने वाले लोगों से पहले ही आवेदन ले लिए थे। प्राप्त हुए 80 आवेदनों में से 18 लोगों को लॉटरी द्वारा चयनित किया गया। इस मौके पर एंडरियाज बॉम ने कहा कि उदयपुर की खूबसूरती बरकरार रखने के लिए स्विटजरलैंड सरकार से जो भी सहयोग अपेक्षित होगा उसे दिया जाएगा।

महापौर चन्द्र सिंह कोठारी ने भी इस पर खुशी जताई और कहा कि लगातार उदयपुर में बढ़ रहा प्रदूषण खतरा बनता जा रहा है। ऐसे में यह प्रयास प्रदूषण को कम करते हुए उदयपुर को स्मार्ट बनाने में मदद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें