पन्नाधाय की मूर्ति का इनोग्रेशन
- फोटो : Social Media
राजनाथ सिंह को विपक्ष के नेता गुलाबचंद कटारिया ने जून के महीने में ही कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया था। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल सिंह गुर्जर भी राजनाथ सिंह के साथ शामिल हुए।
इस दौरान उदयपुर संभाग के सभी सांसद और विधायक मौजूद रहे। मेवाड़ के चारों सांसदों और 14 विधायकों ने राजनाथ सिंह का स्वागत किया। नगर निगम उदयपुर ने इस पन्नाधाय पार्क को 10 करोड़ की लागत से बनाया है। पन्नाधाय की मूर्ति 9.6 फीट की है।