फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MB हॉस्पिटल ICU में देर रात हंगामा: पत्नी की मौत के बाद पति ने की सरिए से हमला करने की कोशिश, डॉक्टरों में रोष

Wed, 22 Apr 2026 04:04 PM IST
उदयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

Udaipur News: उदयपुर एमबी हॉस्पिटल ICU में पत्नी की मौत के बाद पति ने सरिए से डॉक्टरों और स्टाफ पर हमला करने का प्रयास किया। उसे समय रहते रोक लिया गया। घटना के बाद डॉक्टरों ने सुरक्षा बढ़ाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
उदयपुर एमबी हॉस्पिटल ICU में बवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उदयपुर शहर के महाराणा भूपाल अस्पताल (एमबी हॉस्पिटल) में सोमवार देर रात एक गंभीर घटना सामने आई, जहां पत्नी की मौत से आक्रोशित पति ने डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ पर सरिए से हमला करने की कोशिश की। घटना मेडिकल इमरजेंसी ICU में रात करीब 12:30 बजे की बताई गई है। इस घटना के बाद अस्पताल परिसर में तनावपूर्ण स्थिति बन गई और चिकित्सा कर्मियों में नाराजगी देखने को मिली।

विज्ञापन

 
अस्पताल में भर्ती थी मरीज
जानकारी के अनुसार, अजमेर निवासी आफरीन बानो (20) गुलन बेरी सिंड्रोम से पीड़ित थीं और 8 अप्रैल से उदयपुर के एमबी अस्पताल में वेंटिलेटर पर भर्ती थीं। सोमवार शाम से ही उनकी हालत लगातार नाजुक बनी हुई थी। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने शाम के समय CPR देकर उन्हें रिवाइव भी किया, लेकिन देर रात उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई।
 
मृत घोषित करते ही पति ने खोया आपा
रात करीब 12:30 बजे डॉक्टरों ने मरीज को मृत घोषित कर दिया। पत्नी की मौत की सूचना मिलते ही पति फारूक अपना आपा खो बैठा। गुस्से में उसने सरिया उठाया और ड्यूटी स्टाफ पर हमला करने के लिए दौड़ा। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों और अस्पताल स्टाफ ने समय रहते उसे रोक लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन


पढ़ें- Sirohi News: आबूरोड फोरलेन पर बदमाशों का आतंक, दो कारों पर पथराव और सरिए से किया हमला; लूट की कोशिश से दहशत
 
सूचना पर पहुंची पुलिस, हालात किए नियंत्रित
घटना की सूचना मिलने पर हाथीपोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने आक्रोशित परिवार से समझाइश कर माहौल शांत कराया। वहीं इस घटना की जानकारी मिलने पर आरएनटी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राहुल जैन भी देर रात अस्पताल पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।
 
डॉक्टरों में नाराजगी, सुरक्षा बढ़ाने की मांग
घटना के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। डॉक्टरों का कहना है कि लगातार ऐसी घटनाएं चिकित्सा कर्मियों का मनोबल तोड़ रही हैं। रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन ने अस्पताल परिसर में 24 घंटे पुलिस सुरक्षा और सख्त व्यवस्था की मांग की है।
विज्ञापन

 
लिखित शिकायत के बाद जांच जारी
इस मामले में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने अस्पताल प्रशासन को लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें