फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur: रणिया गैंग का एक और बदमाश गिरफ्तार, 27 अप्रैल को पुलिस पर हमला कर लूट लिए थे हथियार

Mon, 08 May 2023 10:41 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

उदयपुर एसपी विकास शर्मा ने बताया कि आरोपी करमा बुम्बडिया (40) के खिलाफ मारपीट, लूट, चोरी, जानलेवा हमला, डकैती सहित कुल 08 मामले दर्ज हैं। आरोपी साल 2008 से रणिया गैंग से नजदीकी संपर्क में रहा है।  

विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उदयपुर की मांडवा पुलिस टीम पर हमला करने वाले रणिया गैंग के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को गुजरात बॉर्डर से पकड़ा है। रणिया गैंग ने कुछ दिनों पहले हथियारों सहित पुलिस पर जानलेवा हमला कर दिया था। हमले में उन्होंने पुलिस के हथियार भी छीन लिए थे।

उदयपुर एसपी विकास शर्मा ने बताया कि आरोपी करमा बुम्बडिया (40) के खिलाफ मारपीट, लूट, चोरी, जानलेवा हमला, डकैती सहित कुल 08 मामले दर्ज हैं। आरोपी साल 2008 से रणिया गैंग से नजदीकी संपर्क में रहा है।  

27 अप्रैल को हुआ था हमला

विज्ञापन

27 अप्रैल की शाम को मांडवा पुलिस थाने की टीम द्वारा हिस्ट्रीशीटर रणिया और उसके हिस्ट्रीशीटर बेटे झाला की तलाश में उनके गांव छापरला में दबिश दी गई थी। कार्रवाई के दौरान रणिया और उसके साथियों ने पुलिस टीम पर हथियारों, लाठियों और पत्थरों से हमला कर पुलिस के हथियार छीन लिए और वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। हमले में एसएचओ मांडवा समेत 9 पुलिसकर्मी घायल हुए थे।

मुखबिरों ने भी की मदद
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी शर्मा ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया। टीमों ने रणिया और उसके साथियों के ठिकानों पर दबिश दी। टीम ने मुखबिरों की मदद से 1 मई को रणिया गैंग के मुख्य श्रवण को गुजरात भागते हुए गिरफ्तार कर लिया था। 

रणिया गैंग के सरगना पर 54 आपराधिक मामले

विज्ञापन

थाना मांडवा इलाके के छापरला गांव निवासी रणिया ने कई सालों से अपनी गैंग बना रखी है। रणिया की गैंग का आसपास के इलाके में काफी ज्यादा खौफ है। इस वजह से रणिया के खिलाफ हत्या, लूट, डकैती, चोरी, नकबजनी, सरकारी कर्मियों पर जानलेवा हमला, आर्म्स एक्ट, आबकारी एक्ट के 54 आपराधिक दर्ज हैं। हाल ही में जेल से बाहर आए रणिया ने सिरोही जिले में शराब के ठेके पर लूट की। उसके बेटे झाला ने जालिम चंद द्वारा मामेर सर्कल में शराब के ठेके से शराब लूटी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें