फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: अभिनेता अक्षय कुमार पहुंचे वनवासी कल्याण परिषद के छात्रावास, बच्चों के साथ आरती की

Wed, 28 Feb 2024 07:24 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

Rajasthan: अभिनेता अक्षय कुमार उदयपुर में बने आश्रम में अचानक पहुंच गए। उन्हें देख सभी चौंक गए। यहां बच्चों के साथ फोटो खिंचवाई और आरती भी की। यही नहीं उन्होंने 1 करोड़ रुपए दान करने की घोषणा भी की। 
विज्ञापन
अभिनेता अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार बुधवार को उदयपुर में खेरवाड़ा स्थित वनवासी कल्याण परिषद द्वारा जनजाति बच्चों के लिए बनाए गए छात्रावास पहुंचे। इस छात्रावास के निर्माण के लिए अक्षय कुमार ने सहयोग प्रदान किया था। छात्रावास पूर्ण होने तथा संचालन शुरू होने पर अपने वादे के अनुसार वे आए और बच्चों से मिले। वहां उन्होंने बच्चों के साथ आरती भी की और बच्चों की नोटबुक्स भी देखीं।

विज्ञापन


राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष जगदीश जोशी ने बताया कि खेरवाड़ा के खोखादरा में वनवासी कल्याण पारिषद द्वारा बनाए गए हरिओम छात्रावास के निर्माण में अक्षय कुमार ने एक करोड़ रुपये का सहयोग प्रदान किया था। उन्होंने वहां पहुंचकर बच्चें के साथ पूजा-अर्चना-आरती की। अक्षय कुमार को अपने बीच पाकर बच्चे गदगद हो उठे। बच्चों ने अक्षय कुमार के साथ फोटो भी खिंचवाई।

विकास कार्यों में सहयोग का भरोसा दिलाया
इस दौरान अक्षय कुमार ने छात्रावास की गतिविधियों की जानकारी ली। जनजाति बच्चों से बातचीत करते हुए आगे की आवश्यकताएं भी जानीं और विकास कार्यों में सहयोग का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें