फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur: घर में लगी आग में जिंदा जला मासूम, पांच साल का भाई भी झुलसा; जला शव देखकर कांप गया ग्रामीणों का कलेजा

Sat, 24 Feb 2024 09:14 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

Udaipur News: उदयपुर में एक घर में आग लगने से दो साल का मासूम जिंदा जल गया। उसका जला हुआ शव देकर लोगों को कलेजा कांप गया। वहीं, हादसे में उसका बड़ा भाई भी बुरी तरह झुलस गया है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
कुछ ही देर में जलकर राख हुआ घर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Udaipur News: राजस्थान के उदयपुर जिले में एक कच्चे घर में लगी आग से दो साल का बच्चा जिंदा जल गया। उसका पांच साल का भाई भी बुरी तरह झुलस गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। एक मासूम के साथ घर में रखा सामान भी पूरी जलकर राख हो गया। आग की लपटों के बीच बच्चे का जला हुआ शव देखकर हर किसी का कलेजा कांप गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने झुलसे हुए बच्चे को अस्पताल पहुंचाया, वहीं मृतक बच्चे का शव पीएम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। आज पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। 

विज्ञापन




दो साल के बच्चे की मौत 
जानकारी के अनुसार घटना जिले के बेकरिया थाना इलाके के उपलवास गांव की है।  यहां उदाराम गमेमी अपनी पत्नी और बच्चों के साथ केलूपोश (कच्चा घर) में रहता था। शक्रवार शाम को उदाराम अपनी पत्नी के साथ खेत पर काम करने के लिए चला गया, इस दौरान उसके दोनों बच्चे प्रवीण (2) और सिंगा गमेती (5) घर में सो रहे थे। इस दौरान घर में अचानक आग लग गई। पांच साल का सिंगा जैसे-तैसे घर से बाहर निकल आया, लेकिन वह अपने दो साल के भाई को नहीं बचा सका। हालांकि, सिंगा अगा में खुद बुरी तरह से झुलस गया। कुछ ही देर में पूरा घर जलकर राख में बदल गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्लाद बेटे की हैवानियत, लकड़ी की तरह कुल्हाड़ी से काटा पिता का गला, मां लगाती रही राख, एक क्लिक पर पढ़ें खबर

पड़ाेसियों ने दी सूचना 
पड़ोसियों ने खेत पर काम कर रहे उदाराम गमेती को घटना की जानकारी दी, लेकिन जब तक वह घर पहुंचे वहां कुछ नहीं बचा था। घटना की सूचना  बेकरिया थाना अधिकारी धनपत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने झुलसे बच्चे को एंबुलेंस के जरिए एमबी हॉस्पिटल पहुंचाया। वहीं, बच्चे के शव को गोगुंदा सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। 

माता-पिता का खूनी खेल, मां ने बेटे को पानी के टैंक में उलटा लटकाया, मरने तक नहीं छोड़ा; खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें