फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur News: पर्यटन नगरी उदयपुर पर लगा कलंक, फ्रांस की महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म; आरोपी मौके से फरार

Tue, 24 Jun 2025 05:07 PM IST
उदयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

Udaipur: बडगांव थाना प्रभारी पूर्णसिंह राजपुरोहित ने बताया कि निजी अस्पताल से उन्हें विदेशी महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म होने की सूचना मिली। वहां पूछताछ के बाद पीड़िता ने रिपोर्ट दी, जिसमें बताया कि पार्टी के दौरान आरोपी उसकी टेबल पर आया और प्राकृतिक दृश्य दिखाने के बहाने ले गया।
विज्ञापन
उदयपुर के इसी रेस्त्रां में महिला पर्यटक से मिला था आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्वभर में अपनी झीलों के कारण लेकसिटी के नाम से विख्यात उदयपुर पर मानो एक बड़ा कलंक लग गया है। उदयपुर शहर घूमने आई फ्रांस की महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इसे लेकर बडगांव थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पीड़िता को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार फ्रांस से एक महिला पर्यटक उदयपुर घूमने के लिए नई दिल्ली से 22 जून को पहुंची थी। वह शहर के अंबामाता थाना क्षेत्र में एक होटल में ठहरी थी। सोमवार को वह द ग्रीक फॉर्म कैफे एंड रेस्त्रां में एक पार्टी में गई। वहां उसे सिद्धार्थ नामक युवक मिला।

पढ़ें: मानसून में सुरक्षित रेल संचालन की तैयारी पूरी, महाप्रबंधक ने दिए निर्देश; 167 अंडरब्रिजों पर लगे पंप
विज्ञापन


किराए के मकान में वारदात
आरोपी युवक पीड़िता को बहला फुसला कर रेस्त्रां से सुखेर स्थित अपने किराए के मकान पर ले गया, जहां उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद युवक फरार हो गया। पीड़िता जैसे-तैसे बाहर निकली और एक निजी अस्पताल में पहुंचकर अपना उपचार शुरू कराया।
विज्ञापन


प्राथमिकी दर्ज, युवक की तलाश
बडगांव थाना प्रभारी पूर्णसिंह राजपुरोहित ने बताया कि निजी अस्पताल से उन्हें विदेशी महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म होने की सूचना मिली। वहां पूछताछ के बाद पीड़िता ने रिपोर्ट दी, जिसमें बताया कि पार्टी के दौरान आरोपी उसकी टेबल पर आया और प्राकृतिक दृश्य दिखाने के बहाने ले गया। किराए के मकान में युवक ने उसे गले लगाने को कहा। मना करने पर उसके साथ दुष्कर्म कर भाग गया। पीड़िता ने बताया कि उसने होटल जाने के लिए युवक से कई बार कहा, किंतु युवक नहीं माना। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। युवक की तलाश की जा रही है। इधर, मामले में पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने बताया कि पीड़िता ने एक इवेंट कंपनी में काम करने वाले युवक पर आरोप लगाया है। मामले में जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें