फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: फर्नीचर फैक्ट्री में भीषण आग; बिजली के पोल में ब्लास्ट से मची हड़कंप; दमकल की गाड़ियों ने पाया काबू

Tue, 28 Apr 2026 10:05 PM IST
उदयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

Rajasthan News: उदयपुर में एक फर्नीचर फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बिजली के पोल में ब्लास्ट के बाद आग भड़की, जिसने तेजी से वेस्ट मटेरियल को चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही 5 दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
फर्नीचर फैक्ट्री में लगी भीषण आग को बुझाने में जुटीं दमकल की गाड़ियां - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उदयपुर शहर में एक फर्नीचर फैक्ट्री में लगी भीषण आग ने आसपास के इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम की फायर ब्रिगेड और बड़गांव थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की 5 गाड़ियों को तैनात किया गया, जिन्होंने लगातार प्रयास कर करीब डेढ़ घंटे में आग पर नियंत्रण पा लिया।
विज्ञापन


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार फैक्ट्री परिसर में लगे बिजली के पोल में अचानक ब्लास्ट हुआ, जिसके बाद आग भड़क उठी। आग ने तेजी से फैलकर पीछे रखे ज्वलनशील वेस्ट मटेरियल को अपनी चपेट में ले लिया। तेज हवा के कारण आग और तेजी से फैलने लगी, जिससे दमकल कर्मियों को आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि, समय रहते दमकल टीम ने आग को मुख्य फैक्ट्री क्षेत्र तक पहुंचने से रोक लिया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। आग लगने के दौरान फैक्ट्री परिसर में मौजूद फोम और पॉलिथीन सामग्री के कारण धुआं ज्यादा फैल गया, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई थी।

नियंत्रित हुई स्थिति
स्थानीय लोगों का कहना है कि फैक्ट्री के बाहर श्रुति सिंथेटिक का बोर्ड लगा हुआ है, जबकि अंदर फर्नीचर का काम किया जा रहा था। इस बात को लेकर फैक्ट्री संचालन और अनुमति से जुड़े सवाल भी उठने लगे हैं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी बाबूलाल चौधरी ने बताया कि सूचना मिलते ही तुरंत दमकल वाहन मौके पर भेजे गए और स्थिति को नियंत्रित किया गया। फिलहाल आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है और फैक्ट्री मालिक की जानकारी जुटाई जा रही है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट के बाद हुआ ब्लास्ट माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-   पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ आरोपी, मेडिकल टेस्ट के लिए ले जा रहे थे अस्पताल; शहर में नाकाबंदी

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें