फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur: उदयपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 96 कॉन्स्टेबलों के तबादले, 53 को मिला प्रमोशन

Sun, 18 Jan 2026 05:26 PM IST
उदयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

Udaipur: उदयपुर में पांच साल से अधिक समय से एक ही थाने में तैनात कॉन्स्टेबलों के तबादले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। एसपी योगेश गोयल ने थानाधिकारियों को ऐसे कॉन्स्टेबलों सूची तैयार करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही 53 कॉन्स्टेबलों को हेडकॉन्स्टेबल पद पर प्रमोट किया गया है। 
विज्ञापन
उदयपुर के थानों में 5 साल से जमे 96 कॉन्स्टेबल हटेंगे, एसपी ने मांगी सूचीट्रांसफर प्रक्रिया शु
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के विभिन्न पुलिस थानों में पांच साल से अधिक समय से तैनात 96 कॉन्स्टेबलों के तबादले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। एसपी योगेश गोयल ने ऐसे सभी कॉन्स्टेबलों की सूची तैयार करवाई है, जिसके बाद पुलिस विभाग में हलचल मच गई है।
विज्ञापन


कॉन्स्टेबलों को भरने होंगे तीन विकल्प
एसपी योगेश गोयल ने बताया कि लंबे समय से एक ही थाने में तैनात पुलिसकर्मियों का रोटेशन आवश्यक है। इसी के तहत सभी थानाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे चार दिन के भीतर ऐसे कॉन्स्टेबलों के नाम सार्वजनिक करें। इसके साथ ही कॉन्स्टेबलों से तीन संभावित थानों के विकल्प भरे जाएंगे, ताकि उनकी पारिवारिक और व्यक्तिगत परिस्थितियों का ध्यान रखा जा सके।

पुराने थाने में नहीं मिलेगी तैनाती
एसपी योगेश गोयल ने अपने आदेश में साफ तौर पर कहा है कि किसी भी कॉन्स्टेबल को दोबारा उसी थाने में नहीं भेजा जाएगा, जहां वह पहले से तैनात रहा है।

सबसे अधिक कॉन्स्टेबल यातायात शाखा में तैनात
जिले में सबसे अधिक लंबे समय से यातायात शाखा में 13 कॉन्स्टेबल तैनात हैं। इसके अलावा भिंडर में 6, प्रतापनगर और गोवर्धनविलास में 5-5, वल्लभनगर, हिरणमगरी, हाथीपोल, घंटाघर, सूरजपोल और सवीना में 4-4 कॉन्स्टेबल लंबे समय से तैनात हैं। अंबामाता, कोटड़ा, ओगणा, महिला थाना, भूपालपुरा, खेरवाड़ा और डबोक में 3-3, जबकि कानोड़, घासा, पानरवा, पर्यटन थाना, सायरा और फतहनगर में 2-2 कॉन्स्टेबल लंबे समय से कार्यरत हैं। कई चौकियों और थानों में 1-1 कॉन्स्टेबल भी वर्षों से तैनात हैं।
विज्ञापन


53 कॉन्स्टेबलों को मिला प्रमोशन
साथ ही जिले में पदोन्नति की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। एसपी के आदेश पर 53 कॉन्स्टेबलों को हेडकॉन्स्टेबल पद पर प्रमोट किया गया है, जिनमें 6 महिला कॉन्स्टेबल शामिल हैं। प्रमोशन के बाद तीन कॉन्स्टेबल सलूम्बर भेजे गए, जबकि एक-एक कॉन्स्टेबल चित्तौड़गढ़, करौली, सीकर, बालोतरा, जयपुर, जैसलमेर और अलवर तैनात किए गए। एक कॉन्स्टेबल को एसीबी, उदयपुर में पदस्थापित किया गया है, जबकि शेष प्रमोट हुए कर्मचारियों को जिले के विभिन्न थानों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

ये भी पढ़ें: महेन्द्रजीत मालवीय के पार्टी बदलने पर बयानबाजी तेज, बाबूलाल खराड़ी ने कांग्रेस को बताया डूबती नाव
विज्ञापन


प्रक्रिया का उद्देश्य केवल तबादला नहीं: एसपी
एसपी योगेश गोयल ने कहा कि इस पूरी प्रक्रिया का उद्देश्य केवल तबादले करना नहीं बल्कि पुलिसिंग सिस्टम को चुस्त-दुरुस्त बनाना है। ताकि आम जनता को बेहतर, निष्पक्ष और प्रभावी पुलिस सेवा मिल सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें