फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident: उदयपुर में भीषण सड़क हादसा, 30 फीट खाई में गिरी बस…18 से ज्यादा यात्री घायल; स्टेयरिंग हो गई थी फेल

Thu, 23 May 2024 09:19 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

Udaipur: उदयपुर के सायरा थाना क्षेत्र में सायरा-रणकपुर रोड पर गुरुवार को राजस्थान रोडवेज की एक बस 30 फीट नीचे खाई में गिर गई। हादसे में करीब दो दर्जन सवारियों को चोट लगी है। इनमें से कुछ गंभीर घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि स्टेयरिंग फेल होने की वजह से हादसा हुआ। 

विज्ञापन
बस हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जानकारी अनुसार बस जोधपुर डिपो की है और उदयपुर से जोधपुर जा रही थी। सायरा-रणकपुर रोड पर पड़ने वाले विकट घाटे में अचानक बस की स्टेयरिंग फेल हो गई और खाई में गिर गई। बस में 31 यात्री सवार थे, जिनमें से करीब दो दर्जन घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से यात्रियों को जैसे-तैसे बस से बाहर निकालकर सड़क तक पहुंचाया गया। सूचना पर सायरा थानाधिकारी प्रवीण सिंह जुगतावत मौके पर पहुंचे और घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया गया। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

विज्ञापन


घाटे में रहता है हादसे का खतरा
जानकारी अनुसार इस मार्ग पर सड़क किनारे गहरी खाई है जहां अक्सर हादसे की संभावना बनी रहती है। जंगल के बीच हो जा रहे इस रोड पर विकट मोड़ से होकर गुजरना पड़ता है। इससे पहले भी इस मार्ग पर कई हादसे हो चुके हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें